Skip to content
Monday, 26 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़: पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये बरामद, खैर लकड़ी तस्करी करने वालों पर भी हुई कार्रवाई

छत्तीसगढ़: पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये बरामद, खैर लकड़ी तस्करी करने वालों पर भी हुई कार्रवाई

रायपुर, 26 अक्टूबर . छत्तीसगढ़ के दुर्गपुर और महासमुंद में Police ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है. Police ने दुर्गपुर में अवैध रूप से ले जाए जा रहे 4 करोड़ रुपये को पकड़ा है. वहीं, महासमुंद Police ने खैर की लकड़ी की तस्करी करने वाले गिरोह पर कार्रवाई करते हुए 95 लाख रुपये जब्त किए हैं.

दुर्गपुर Police कार्यालय के मुताबिक, Police द्वारा डबरापारा, थाना खुर्सीपार के पास वाहन चेकिंग के दौरान Sunday रात करीब 11:00 बजे पिकअप वाहन को रोककर चेक किया गया. वाहन का पिछला हिस्सा मॉडिफाई कर पूरी तरह बंद किया गया था. वाहन में दो व्यक्ति सवार मिले, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम भवेशभाई जीनाभाई डाभी और विष्णुदेव दुबे बताया.

तलाशी लेने पर वाहन के मॉडिफाई किए गए पिछले हिस्से में एक गुप्त चेंबर बना हुआ मिला. चेंबर को खोलने पर उसमें छिपाकर रखे गए 4 करोड़ रुपये बरामद हुए. दोनों व्यक्तियों से रकम के स्रोत, स्वामित्व और परिवहन के उद्देश्य के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

वहीं, खैर लकड़ी के अवैध परिवहन, तस्करी और फर्जी एनओसी और बिलिंग मामले में महासमुंद Police ने Odisha, Himachal Pradesh एवं Haryana सहित विभिन्न राज्यों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 95 लाख रुपये जब्त किए हैं. खैर लकड़ी के अवैध कारोबार को लेकर जानलेवा हमला करने के मामले (थाना सिंघोड़ा) में फरार मुख्य आरोपी संजय छापरिया को हरिद्वार (उत्तराखंड) से गिरफ्तार किया गया है.

आरोपी संजय छापरिया से पूछताछ के आधार पर बरगढ़ (Odisha) स्थित उसके आवास से 45 लाख रुपये और सहयोगी (टैक्स कंसल्टेंट) के घर से 15 लाख रुपये जब्त किए गए. Himachal Pradesh में आरोपियों को अवैध खैर लकड़ी खपाने में सहायता करने वाले एक अन्य ठिकाने पर दबिश देकर 35 लाख रुपये जब्त किए गए.

महासमुंद Police द्वारा अब तक आरोपी मनीष अग्रवाल, संजय छापरिया एवं उनके सहयोगियों के विभिन्न ठिकानों से अवैध खैर लकड़ी के कारोबार से कमाए गए 3,61,52,880 रुपये (तीन करोड़ 61 लाख 52 हजार आठ सौ 80 रुपये) जब्त किए जा चुके हैं.

–

ओपी/एएस

Share