जनता दर्शन : सीएम योगी ने जमीन कब्जे के मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश

Lucknow, 26 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Monday सुबह ‘जनता दर्शन’ में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि Government ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही है. ऐसे में अधिकारी सबकी समस्याओं का समाधान करते हुए जन कल्याण और नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाने के Government के संकल्प की पूर्ति करें. इसके अनुरूप हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए.
‘जनता दर्शन’ के दौरान Chief Minister कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे और एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं. सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि Government हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए संकल्पित है.
Chief Minister ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध कब्जा करने वाले, निर्बल लोगों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं. उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए. यदि जमीन जायदाद से जुड़ा विवाद पारिवारिक हो तो संबंधित पक्षों को बैठाकर आपसी संवाद से निस्तारण कराने का प्रयत्न करें.
राजस्व और Police से जुड़े मामलों को Chief Minister ने पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए. संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए हर पीड़ित की मदद की जाए. जो लोग किन्हीं कारणों से Government की योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, उन्हें इसका लाभ दिलाया जाए.
जनता दर्शन में मां के साथ आए एक बच्चे से Chief Minister ने अपनत्व के साथ बातचीत की, इस पर मासूम मुस्कुराने लगा. सीएम योगी ने उसे चॉकलेट दी तो खिलखिलाकर उसने तुरंत चॉकलेट ले ली. Chief Minister व बच्चे के बीच अत्यंत आत्मीय वार्तालाप सुनकर वहां मौजूद सभी लोग आनंदित हो उठे.
–
विकेटी/एसके


