
ताशकंद, 30 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi और उज्बेकिस्तान के President शावकत मिर्जियोयेव ने Sunday को ताशकंद में President भवन में संयुक्त रूप से एक पौधा लगाया. यह पौधारोपण India की ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल और उज्बेकिस्तान की ‘यशिल मकोन’ ग्रीन पहल के तहत किया गया.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि India और उज्बेकिस्तान एक हरित ग्रह के लिए साथ में प्रयासरत हैं. Prime Minister Narendra Modi ने उज्बेकिस्तान के President शावकत मिर्जियोयेव के साथ मिलकर President भवन के बगीचे में India की ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल और उज्बेकिस्तान की ‘यशिल मकोन’ ग्रीन पहल के तहत संयुक्त रूप से एक पौधा लगाया.”
उन्होंने आगे कहा कि यह कदम एक हरित और अधिक टिकाऊ भविष्य को संवारने के प्रति India और उज्बेकिस्तान की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
इससे पहले दिन में पीएम मोदी ने ताशकंद में President भवन में President मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की और व्यापार, निवेश और उद्योगों सहित विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की.
बैठक के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिसरी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और अन्य अधिकारी मौजूद थे.
उज्बेकिस्तान के President के social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया कि यह राजकीय दौरा कुकसारोय रेजिडेंस में उच्च-स्तरीय बातचीत के साथ आगे बढ़ा. President शावकत मिर्जियोयेव और Prime Minister Narendra Modi ने व्यापार, निवेश, औद्योगिक, अंतर-क्षेत्रीय और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा की और उज्बेकिस्तान-India संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाने पर सहमति जताई.
बातचीत से पहले, ताशकंद में President भवन में Prime Minister मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया. President मिर्जियोयेव ने President भवन में Prime Minister मोदी का स्वागत किया और दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया.
मध्य एशियाई देश की अपनी यात्रा के दौरान Prime Minister मोदी ने उज्बेकिस्तान के 52 योग अभ्यासकर्ताओं के एक विशेष योग सत्र को भी देखा.
उन्होंने एक्स अकाउंट पर योग सत्र की झलकियां साझा करते हुए कहा कि नमस्ते, आप सभी ने आज बेहतरीन योग प्रदर्शन किया है. यहां सभी उम्र के लोग मौजूद हैं. उज्बेकिस्तान को योग से जोड़ने के लिए मैं अपने मित्र, President का आभार व्यक्त करता हूं. बहुत-बहुत बधाई.
इस सेशन ने पीएम मोदी के दौरे में एक खास सांस्कृतिक पहलू जोड़ा और उज्बेकिस्तान में योग की बढ़ती लोकप्रियता को उजागर किया. इसमें उज्बेकिस्तान योग फेडरेशन के छह सदस्य शामिल थे, जिन्होंने इस साल जून में Ahmedabad में आयोजित पहली वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप 2026 में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था.
पीएम मोदी Saturday को दो दिन के दौरे पर उज्बेकिस्तान पहुंचे. मध्य एशियाई देश की अपनी दो दिन की राजकीय यात्रा की शुरुआत करते हुए, उन्होंने ताशकंद हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत के लिए उज्बेकिस्तान President का धन्यवाद किया.
–
एमएस/डीकेपी