
नई दिल्ली, 9 सितंबर . India में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने चंडीगढ़ तक की यात्रा ट्रेन से की. उन्होंने बताया कि Prime Minister एंथनी अल्बनीज अक्सर कहते हैं कि India को समझने का यह सबसे अच्छा तरीका है. उच्चायुक्त ने बताया कि इस यात्रा काका उन्होंने भरपूर आनंद लिया.
उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट पर ट्रेन से यात्रा का एक वीडियो साझा करते हुए अपने अनुभव बताए.
उच्चायुक्त ने पोस्ट में लिखा, ”मेरे Prime Minister एंथनी अल्बनीज अक्सर कहते हैं कि India को सही मायनों में समझने का सबसे अच्छा तरीका इसकी ट्रेनों में सफर करना है. इसलिए चंडीगढ़ पहुंचने के लिए ट्रेन से यात्रा करना बिल्कुल उपयुक्त लगा, और मैंने इस सफर का भरपूर आनंद लिया.”
फिलिप ग्रीन ने बताया कि इस यात्रा के दौरान पंजाब और Haryana में उन अवसरों को तलाशने के लिए उत्साहित हूं जिससे ऑस्ट्रेलिया और India के रिश्तों को और मजबूत बनाया जा सके.
इससे पहले भी एक कार्यक्रम के दौरान उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन India और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, व्यापार और रक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर अपनी राय रख चुके हैं.
उस दौरान उन्होंने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया India के साथ कई क्षेत्रों में गहराई से जुड़ा हुआ है, लेकिन शिक्षा विशेष रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र है. उनके अनुसार दोनों देशों के बीच शिक्षा और कौशल विकास आपसी साझेदारी को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
उनके अनुसार, ऑस्ट्रेलिया की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उचित लागत पर उपलब्ध कराने की काबिलियत रखती है. India के विकास के अगले चरण को गति देने के लिए अधिक संख्या में रोजगारपरक कौशल वाले लोगों की जरूरत होगी. ऑस्ट्रेलिया की शिक्षा व्यवस्था भारतीय छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के साथ-साथ भविष्य के लिए आवश्यक कौशल हासिल करने का अवसर देती है.
–
एवाई/एएस