हरियाणा के मंत्री बोले- ‘राज्य की जनता सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर उत्साहित, गांव-गांव चलाएंगे अभियान’

पंचकूला, 9 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 17 सितंबर से देशभर में एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी. Haryana में भी भाजपा इस अभियान को चलाएगी. राज्य Government में मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि Haryana में करीब 3 करोड़ लोग ‘सेवा संकल्प अभियान’ के लिए उत्साहित हैं.

Haryana Government में मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा, “17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर के लोग ‘सेवा संकल्प अभियान’ को बहुत उत्साह के साथ मनाएंगे. आपने Haryana में भी ‘सेवा संकल्प अभियान’ देखा है. Haryana में करीब 3 करोड़ लोग ‘सेवा संकल्प अभियान’ को मनाने के लिए उत्साहित हैं. अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. बच्चे, महिलाएं और युवा भी इसमें शामिल हो रहे हैं.”

मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने आगे कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि एक महीने यह ऐसा कार्यक्रम रहने वाला है, हर देशवासी मन और तन से इसमें जुड़ेगा.”

मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा, “Prime Minister का जन्मदिन 17 सितंबर को है. उस दिन से ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू होगा और 17 अक्टूबर तक चलेगा. इस महीने के दौरान सभी मंत्रियों और विधायकों को उनके संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. वे इस संकल्प अभियान को सभी गांवों तक ले जाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि लोगों को सभी लाभ मिलें.”

वहीं, राज्य Government में मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि कि देश में 2014 से पहले पॉलिसी पैरालिसिस Government थी. जब से इस देश के Prime Minister ने पद संभाला है, उन्होंने अपनी बेदाग छवि बनाए रखी है. वे दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं.

गौरव गौतम ने कहा, “Prime Minister के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे हो रहे हैं. युवाओं को इस बात से प्रेरणा लेनी चाहिए कि एक नेता को 25 वर्षों तक कैसा आचरण करना चाहिए.”

डीसीएच/

Leave a Comment