बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ किया जाए, संतोष सुमन ने सीएम सम्राट के सामने रखा प्रस्ताव

Patna, 9 सितंबर . हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार Government में लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने Wednesday को Patna जिले के बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ किए जाने की मांग की है.

उन्होंने बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी के समक्ष यह प्रस्ताव रखते हुए कहा कि बख्तियारपुर बिहार के पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार की जन्मभूमि है और इस धरती को उनके नाम से सम्मानित किया जाना चाहिए.

एनडीए में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बख्तियारपुर केवल एक भौगोलिक पहचान नहीं है, बल्कि यह उस जननेता की जन्मभूमि है, जिन्होंने लंबे सार्वजनिक जीवन में बिहार की राजनीति, विकास और शासन को नई दिशा देने का काम किया.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की जीवन-यात्रा, संघर्ष और सार्वजनिक जीवन से जुड़ी अनेक स्मृतियां बख्तियारपुर की धरती से जुड़ी हैं. किसी महान जननेता की जन्मभूमि को उनके नाम से सम्मानित करना महज नाम परिवर्तन का विषय नहीं है, बल्कि इससे उस क्षेत्र के इतिहास, गौरव और उससे जुड़ी जनभावनाओं को सम्मान मिलेगा.

Union Minister जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने कहा कि बिहार के विकास, सुशासन और सामाजिक परिवर्तन की दिशा में नीतीश कुमार के योगदान को देखते हुए उनकी जन्मभूमि की पहचान भी उनके नाम से होनी चाहिए. जिस धरती ने बिहार को नीतीश कुमार जैसा जननेता दिया, उस धरती का नाम भी उनके गौरव से जुड़ा होना चाहिए.

उन्होंने Chief Minister सम्राट चौधरी से इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, ”बख्तियारपुर बने ‘नीतीशपुर’. यह केवल एक नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि उस मिट्टी के गौरव और इतिहास को सम्मान देने का प्रयास होगा.”

संतोष कुमार सुमन के इस प्रस्ताव के बाद बख्तियारपुर के नाम परिवर्तन को लेकर Political और सामाजिक स्तर पर चर्चा तेज होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि यह पहल बिहार के एक प्रमुख जननेता की जन्मभूमि को विशिष्ट पहचान देने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को उनके सार्वजनिक जीवन और योगदान से परिचित कराने का माध्यम भी बनेगी.

एमएनपी/एसके

Leave a Comment