प्रदूषण पर सियासत छोड़कर बने साझा रणनीति, Supreme Court खुद संज्ञान ले: मोहिबुल्लाह नदवी

New Delhi, 9 नवंबर . दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण, बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी की टिप्पणी और Samajwadi Party के सांसद सनातन पांडे के बयान को लेकर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने प्रदूषण को देश के नागरिकों की जिंदगी और सांसों से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए सभी Political दलों से इस पर राजनीति करने के बजाय मिलकर काम करने की अपील की. उन्होंने कहा कि बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़े इस मसले पर Government की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बनती है. वहीं, बाबरी मस्जिद विध्वंस का जिक्र करते हुए उन्होंने उस समय की केंद्र और उत्तर प्रदेश Governmentों की भूमिका पर सवाल उठाए और कहा कि इस घटना के बाद न्यायपालिका के प्रति लोगों का भरोसा कमजोर हुआ है.
दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि यह देशवासियों की जिंदगी और सांसों से जुड़ा मामला है. किसी भी Political पार्टी को इस पर सियासत नहीं करनी चाहिए. प्रदूषण का असर बच्चों, देश के भविष्य और आम लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है. लोग बीमार हो रहे हैं और अस्पतालों में जगह की कमी की स्थिति बन रही है. ऐसे में सभी Political दलों को एक साथ आकर इसका समाधान निकालने का प्रयास करना चाहिए. प्रदूषण को नियंत्रित करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी Government की है. Government को दुनिया के अलग-अलग देशों में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए अपनाए जा रहे उपायों का अध्ययन करना चाहिए और यह देखना चाहिए कि किन तरीकों से इस समस्या को कम किया जा सकता है. एक-दूसरे पर आरोप लगाने से समस्या का समाधान नहीं होगा. इसके लिए साझा रणनीति बनाने के साथ-साथ आम लोगों के बीच जागरूकता फैलाना भी जरूरी है.
दिवाली के दौरान पटाखे जलाए जाने का जिक्र करते हुए मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि उन्होंने रात में देखा कि बड़े पैमाने पर पटाखे फोड़े गए. उस समय बाहर निकलना भी अपने स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने जैसा था. एक रात में इतना प्रदूषण फैल जाता है कि उसका असर पूरी सर्दी के दौरान महसूस किया जाता है. इसलिए इस पर गंभीरता से विचार करने और व्यवस्था में बदलाव लाने की जरूरत है. उन्होंने Supreme Court से भी इस मामले में कड़ा रुख अपनाने की अपील की. नदवी ने कहा कि Supreme Court कई मुद्दों पर निर्देश देता है, इसलिए देश के नागरिकों की जिंदगी से जुड़े इस गंभीर विषय पर भी उसे फैसला लेना चाहिए. यदि Political दल प्रदूषण के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं, तो Supreme Court को खुद संज्ञान लेकर नोटिस जारी करना चाहिए. यह नागरिकों के बुनियादी जीवन के अधिकार से जुड़ा सवाल है और इस पर गंभीर निर्णय जरूरी है.
बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी की टिप्पणी को लेकर मोहिबुल्लाह नदवी ने उस समय की केंद्र और उत्तर प्रदेश Governmentों की भूमिका पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अदालत में जो आश्वासन दिया गया था, उसके बावजूद दिन के उजाले में बाबरी मस्जिद का विध्वंस हुआ. उस समय उत्तर प्रदेश में भाजपा की Government और केंद्र में कांग्रेस की Government थी. यह घटना उस भरोसे पर भी चोट थी, जिसके तहत देश संविधान और कानून के अनुसार चलने की बात करता है. बाबरी मस्जिद के विध्वंस के बाद न्यायपालिका के प्रति लोगों का भरोसा कमजोर हुआ है. अदालत में दिए गए आश्वासनों के बावजूद ऐसी घटना हुई, जिससे न्याय व्यवस्था की प्रतिष्ठा पर सवाल खड़े हुए. उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले और इस पूरे घटनाक्रम को लेकर दुनिया में जो चर्चा हुई, वह सभी के सामने है.
सपा सांसद ने Samajwadi Party की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय पार्टी के लोगों ने संविधान की रक्षा के लिए आवाज उठाई थी. उन्होंने कहा कि इतिहास में यह बात याद रखी जाएगी कि जब उत्तर प्रदेश और केंद्र में अलग-अलग दलों की Governmentें थीं, तब संविधान और अदालत में दिए गए आश्वासनों के साथ क्या हुआ. उन्होंने बाबरी मस्जिद को एक ऐतिहासिक मस्जिद बताते हुए कहा कि एक खास समुदाय की प्रतिष्ठा और सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए साजिश रची गई. नदवी ने कहा कि यह घटना उस समय भी शर्मनाक थी और आने वाले समय में भी याद रखी जाएगी.
‘संविधान बचाने के लिए मुलायम सिंह ने अयोध्या में चलवाई थी गोलियां’, सपा सांसद सनातन पांडे के इस बयान पर मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि संविधान को बचाने की बात बिल्कुल सही है. संविधान की रक्षा के लिए समाजवाद हमेशा सबसे आगे रहा है, पहले भी आगे था और आगे भी रहेगा.
–
पीएसके


