
पणजी, 8 अक्टूबर . गोवा के चर्चित पोरवोरिम फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. इस मामले में फरार चल रहे आरोपी गोपाल नाईक को गोवा Police की क्राइम ब्रांच ने गोवा-कर्नाटक बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को Thursday को जेएमएफसी मापुसा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन की Police रिमांड पर भेज दिया गया है.
यह मामला पोरवोरिम Police स्टेशन में दर्ज First Information Report नंबर 66/2026 से जुड़ा है. घटना 28 अगस्त की है, जब पोरवोरिम के होटल नियो मैजेस्टिक के बाहर होटल और कैसीनो ग्रुप के डायरेक्टर श्रीनिवास नायक पर जानलेवा हमला हुआ था. शिकायत के अनुसार, जब श्रीनिवास नायक होटल से बाहर निकल रहे थे, तभी दो हमलावरों ने उन पर 3 से 4 राउंड फायरिंग कर दी. गनीमत रही कि वे बाल-बाल बच गए, जबकि उनके बॉडीगार्ड ने जवाबी फायरिंग कर हमलावरों को खदेड़ दिया था.
शुरुआत में इस मामले में पोरवोरिम Police ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था. हालांकि, घटना के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे, जिसके बाद Chief Minister प्रमोद सावंत के आदेश पर इस केस को क्राइम ब्रांच, रिबांदर को ट्रांसफर कर दिया गया था.
Police की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह पूरा मामला कैसीनो बिजनेस में वर्चस्व की लड़ाई और बिजनेस राइवलरी से जुड़ा है.
क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई के बाद इस केस में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 9 हो गई है. इससे पहले क्राइम ब्रांच 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें दो शूटर बाबू अली और अरपुथराज उर्फ अन्ना, और साजिश में शामिल काजू शेख, इसरार अली, सूरज आचार्य, पवन सौर, सतीश शिंदे और दिनानाथ कोरी शामिल हैं.
Police के अनुसार, सातवें आरोपी सतीश शिंदे से पूछताछ के दौरान गोपाल नाईक का नाम सामने आया था. सतीश ने कबूला था कि गोपाल नाईक इस फायरिंग की साजिश में अहम सहयोगी है और उसी ने हमले की प्लानिंग में मदद की थी. इसी लीड के आधार पर क्राइम ब्रांच ने उसे ट्रेस कर बॉर्डर से धर दबोचा.
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी गोपाल नाईक कुंडईम, पोंडा तालुका का रहने वाला है. उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है. इससे पहले दिसंबर 2024 में भी गोपाल नाईक पर ईडी अधिकारियों को बंधक बनाने और सबूत मिटाने के मामले में पणजी Police ने First Information Report दर्ज की थी.
फिलहाल, क्राइम ब्रांच आरोपी की भूमिका, उसके नेटवर्क और इस पूरे गैंग में शामिल अन्य लोगों के बारे में गहन जांच कर रही है. एसपी क्राइम राहुल गुप्ता ने बताया कि आरोपी से आगे की पूछताछ क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है.
–
एससीएच/डीकेपी