कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका पर महिला पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप

New Delhi, 8 अक्टूबर . मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में जारी विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. Thursday को दिल्ली प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर महिला Policeकर्मियों एवं सुरक्षाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया.

भाजपा महिला मोर्चा का आरोप है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी पर तैनात Policeकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा सुरक्षाबलों के साथ धक्कामुक्की की.

यह विवाद उस समय और बढ़ गया, जब दिल्ली Police के कुछ जवानों ने मीडिया के सामने प्रदर्शन के दौरान उनके साथ हुई मारपीट और बदसलूकी की घटनाओं का जिक्र किया.

दिल्ली Police के constable दीपेंद्र संधू ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को जब क्षेत्र में लागू धारा 163 की जानकारी दी जा रही थी, तब कुछ लोगों ने पीछे से हमला कर दिया. उन्होंने दावा किया कि उन्हें जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से मारा गया.

एक अन्य Policeकर्मी हेड constable भूपेंद्र अहलावत ने भी आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान उनके साथ मारपीट की गई. उन्हें पीछे से खींचकर गिराया गया और हमला करने वाले व्यक्ति को बाद में प्रदर्शनकारियों ने वहां से निकालने में मदद की.

महिला constable सीमा ने दावा किया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्हें भी चोटें आई थीं. उन्होंने कहा कि ड्यूटी निभाने के दौरान Policeकर्मी अपनी चोटों की परवाह नहीं करते, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि वह घायल हो गई हैं. उनके अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब Policeकर्मी प्रदर्शन में शामिल विधायकों को हिरासत में ले रहे थे.

दिल्ली Police ने इस मामले में Policeकर्मियों से दुर्व्यवहार, धक्का-मुक्की और मारपीट को लेकर कई First Information Report दर्ज की हैं. Police का कहना है कि जवान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और कानून व्यवस्था संभालने के लिए तैनात थे.

दूसरी ओर, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेता चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. विपक्ष का आरोप है कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कुछ फैसलों पर निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

फिलहाल भाजपा और कांग्रेस के बीच इस मुद्दे पर Political टकराव बढ़ता नजर आ रहा है, जबकि Police दर्ज शिकायतों के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है.

–

एएमटी/वीसी

Leave a Comment