पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल

Lucknow, 21 अक्टूबर . Police स्मृति दिवस 2026 के अवसर पर Lucknow Police लाइन में आयोजित कार्यक्रम में Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कर्तव्य पालन के दौरान एक साल में शहीद हुए Policeकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने शहीद Policeकर्मियों के परिजनों से मुलाकात कर सम्मानित किया और उनका कुशलक्षेम जाना. परिजनों ने Chief Minister के समक्ष अपनी मांगें भी रखीं. Chief Minister ने उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया.
शहीद प्रदीप कुमार की पत्नी मयूरी वर्मा ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि उनके पति जालौन में तैनात थे और वर्ष 2026 में ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी. उन्होंने कहा कि Police प्रशासन की ओर से उन्हें लगातार सहयोग मिला है. इसके लिए उन्होंने विभाग का आभार जताया.
मयूरी वर्मा ने कहा कि Chief Minister ने उनसे मुलाकात कर आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी भी परेशानी के दौरान उनके परिवार को पूरा सहयोग दिया जाएगा. मयूरी वर्मा ने बताया कि उनकी पेंशन शुरू हो गई है, नौकरी के लिए आवेदन किया जा चुका है और सहायता राशि भी मिल गई है.
वहीं, शहीद रोहित यादव की पत्नी निशा यादव ने बताया कि उनके पति की एक कंपनी में आग लगने की घटना में मृत्यु हो गई थी. उन्होंने कहा कि Chief Minister ने शहीद परिवार को सम्मान दिया और उनकी पूरी बात सुनी.
1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 के बीच देशभर में 154 Policeकर्मियों ने कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान दिया. इनमें उत्तर प्रदेश के छह Policeकर्मी शामिल हैं. इनमें कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के फायर सर्विस चालक तीर्थपाल सिंह और फायरमैन रोहित यादव तथा जालौन के उपनिरीक्षक मोहित कुमार यादव, उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह, आरक्षी अशोक कुमार और आरक्षी प्रदीप कुमार शामिल हैं.
कर्तव्य निर्वहन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले इन वीर Policeकर्मियों के साहस और समर्पण पर प्रदेश का Police बल गौरवान्वित है.
–
विकेटी/डीकेपी


