Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

पीएम मोदी एशियाई खेल 2026 के भारतीय दल से करेंगे मुलाकात

पीएम मोदी एशियाई खेल 2026 के भारतीय दल से करेंगे मुलाकात

New Delhi, 15 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi Thursday को शाम लगभग 4:30 बजे मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम, New Delhi में एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल के साथ बातचीत करेंगे. इस अवसर पर वे भारतीय दल को संबोधित भी करेंगे.

इस कार्यक्रम में भारतीय दल के एथलीट, उनके कोच और सहायक कर्मचारी, भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल संघों के प्रतिनिधि तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे.

बता दें कि एशियन गेम्स 2026 यानी 20वें एशियाई खेलों का आयोजन जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक हुआ था. इन खेलों में India ने शानदार प्रदर्शन किया है.

India ने पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया और कुल 85 पदक जीते. इसमें 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक शामिल हैं. यह एशियाई खेलों में लगातार दूसरी बार है, जब India ने टॉप पांच देशों में जगह बनाई है, जो विभिन्न खेलों में देश की बढ़ती ताकत को दिखाता है.

India ने इन खेलों में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं. इसमें रिकर्व तीरंदाजी में ऐतिहासिक प्रदर्शन, पुरुष और महिला हॉकी टीमों द्वारा एक ही संस्करण में स्वर्ण पदक जीतना और सॉफ्ट टेनिस तथा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में पहली बार पदक जीतना शामिल है.

अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियों में महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में India का पहला स्वर्ण पदक भी शामिल है. इसके अलावा 28 साल के अंतराल के बाद एशियाई खेलों में भारोत्तोलन में रजत पदक और ग्रीको-रोमन कुश्ती में रजत पदक जीता गया, जिससे इस खेल में किसी भारतीय फाइनलिस्ट की 64 साल की प्रतीक्षा खत्म हुई.

पदक तालिका में शीर्ष पर चीन रहा, जिसने 341 पदक जीते. दूसरे स्थान पर मेजबान जापान रहा, जिसने 269 पदक जीते, जबकि तीसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया रहा, जिसने 150 पदक जीते. चौथे स्थान पर 85 पदकों के साथ India रहा.

–

वीकेयू/एबीएम

Share