पिता मुराद को याद कर इमोशनल हुए रजा मुराद, लिखा-मैं जो कुछ भी हूं उनकी वजह से हूं

Mumbai , 24 सितंबर . Actor रजा मुराद ने Thursday को अपने पिता और दिग्गज Actor मुराद की 115वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार के लिए उनके द्वारा किए गए बलिदानों को याद किया.
Actor रजा मुराद ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की कुछ तस्वीर पोस्ट कीं, जिसमें छोटे रजा अपने पिता की गोद में दिख रहे हैं, जबकि दिग्गज Actor सूट पहने कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं. रजा ने इस तस्वीर को social media पर एक भावुक नोट के साथ शेयर किया. उन्होंने लिखा, “आज मेरे पिता मुराद का 115वां जन्मदिन है (24 सितंबर 1911). उनकी गोद में जो छोटा बच्चा है, वो आपका दोस्त रजा मुराद है.”
Actor ने आगे लिखा, “मैं आज जो कुछ भी हूं, वो उनकी मेहनत और आशीर्वाद की वजह से हूं. उन्होंने हमारे परिवार की परवरिश के लिए अकेले बहुत संघर्ष किया, क्योंकि वो ही घर में कमाने वाले इकलौते सदस्य थे. उन्हें हमारा पूरा परिवार और उनके लाखों फैंस हमेशा याद करेंगे क्योंकि वो 40, 50 और 60 के दशक के एक मशहूर Actor थे.भगवान उनकी नेक आत्मा को शांति दे. आमीन.”
Actor रजा मुराद के पिता मुराद का असल नाम हामिद अली मुराद था लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में वह मुराद नाम से ही जाने जाते थे. वह भारतीय सिनेमा के एक सम्मानित कैरेक्टर आर्टिस्ट थे. मुराद ने अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उनकी फिल्में 1940 से 1980 के बीच की हैं. इसलिए उन्हें अंग्रेजों के जमाने का Actor भी कहा जाता था.
तीन दशकों तक चले अपने करियर में मुराद ने कई तरह के सहायक किरदार निभाए, जिनमें पिता, जज, Police अफसर, जमींदार, राजा और दूसरी रुतबेदार भूमिकाएं शामिल थीं. उनकी कुछ खास फिल्मों में 1946 में अनमोल घड़ी, 1949 में अंदाज, 1952 में आन, 1953 में दो बीघा जमीन, 1955 में देवदास, 1958 में यहूदी, 1960 में मुगल-ए-आजम, 1963 में ताजमहल, 1973 में यादों की बारात और 1978 में गंगा की सौगंध शामिल हैं.
उनकी यादगार अदाकारी में से एक बिमल रॉय की फिल्म दो बीघा जमीन थी, जिसमें उन्होंने जमींदार ठाकुर हरनाम सिंह का किरदार निभाया था. देवदास में उन्होंने देवदास के पिता का रोल किया था जबकि के. आसिफ की मुगल-ए-आजम में उन्होंने राजा मान सिंह का किरदार निभाया था. उन्होंने 1962 में हॉलीवुड फिल्म टार्जन गोज टू इंडिया में भी काम किया था, जिसमें उन्होंने एक महाराजा की भूमिका निभाई थी.Actor का अप्रैल 1997 में Mumbai में निधन हो गया था.
–
एनएस/पीएम


