पाकिस्तानी कलाकारों पर रोक है तो सीरीज को परमिशन कैसे मिली? गजेंद्र चौहान ने उठाया सवाल

Mumbai , 26 नवंबर . Actor और पूर्व एफटीआईआई चेयरमैन गजेंद्र चौहान ने नेटफ्लिक्स पर Pakistanी सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ पर बैन लगाने की मांग पर अपनी प्रतिक्रिया दी. Actor का कहना है कि जब Pakistanी कलाकारों पर रोक है तो सीरीज को परमिशन कैसे मिली?
के साथ बातचीत में Actor ने उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है, जिन्होंने India में Pakistanी कंटेंट को दिखाने की मंजूरी दी थी.
उन्होंने कहा, “हिंदुस्तान में अगर Pakistanी सब्जेक्ट उठाकर उनकी फिल्मों, शॉर्ट फिल्मों या किसी भी विषय को टेलीकास्ट किया जाता है या स्क्रीनिंग की जाती है, तो यह वैसे भी आपत्तिजनक है और जिन अधिकारियों ने इसे चलाने की मंजूरी दी है, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए. क्योंकि Pakistanी सीरीज चलाने की परमिशन उन्हें कैसे मिल गई?”
Actor ने आगे बताया, “हमारे यहां तो Pakistanी कलाकारों का आना बंद है. पहले जो कलाकार आते थे, वे बी (बिजनेस) वीज़ा के तहत आते थे और यहां ई (इम्प्लॉयमेंट) वीज़ा के तहत काम करते थे. यह भी आपत्तिजनक था, जिस पर Government ने एक्शन लिया और वह स्कीम अच्छे से काम कर गई. साथ ही, Pakistanी एक्टर्स का यहां आना बंद हो गया.”
Actor ने सवाल उठाते हुए कहा कि इन सबके बावजूद दिल्ली में Pakistanी सीरीज की स्क्रीनिंग रखी जा रही है. उन्होंने कहा, “दिल्ली में Pakistanी सीरीज की स्क्रीनिंग होना बहुत ही आपत्तिजनक है और मैं इसका खंडन करता हूं. हमारी Government को इस पर पूरी तरह से ध्यान देना चाहिए. Bengaluru वालों ने इस पर रोक लगाई है, मैं इसके लिए उन्हें बधाई देता हूं. क्योंकि ऐसा पूरे देश में कहीं भी नहीं होना चाहिए. हमारा देश एक है और हम अनेकता में एकता के साथ जीते हैं.”
बता दें कि हाल ही में नेटफ्लिक्स की पहली Pakistanी वेब सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ की India में रिलीज़ रोकने की मांग की गई है. 4 दिसंबर को रिलीज़ होने से पहले ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने Prime Minister Narendra Modi को पत्र लिखकर इस सीरीज की India में स्ट्रीमिंग तुरंत रोकने की मांग की है.
–
एनएस/एएस


