पनामा में भूकंप के बाद आपातकाल घोषित, राहत कार्यों में तेजी के ल‍िए सरकार ने ल‍िया फैसला

पनामा सिटी, 11 अक्टूबर . पनामा ने 9 अक्टूबर को आए शक्तिशाली भूकंप के बाद राहत और बचाव कार्यों को तेज करने तथा प्रभावित समुदायों की मदद के लिए देश में आपातकाल घोषित कर दिया है.

President मंत्रालय के मंत्री जुआन कार्लोस ओरिलाक ने Saturday (स्थानीय समयानुसार) President भवन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस घोषणा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि Governmentी एजेंसियां हर समय तैयार रहें और प्रभावित लोगों की मदद के लिए उनके पास जरूरी संसाधन उपलब्ध हों.

स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ओरिलाक ने कहा कि President होसे राउल मुलिनो ने राहत कार्यों के समन्वय, संसाधनों के प्रबंधन और प्रभावित इलाकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक विशेष आयोग बनाने का निर्देश दिया है.

उन्होंने बताया कि Government ने लोगों से सहायता सामग्री जुटाने के लिए कई दान संग्रह केंद्र भी बनाए हैं. राजधानी पनामा सिटी के ओमार पार्क में एक प्रमुख संग्रह केंद्र स्थापित किया गया है, जबकि प्रांतीय Governmentी कार्यालयों को भी अतिरिक्त संग्रह केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा.

Friday दोपहर स्थानीय समयानुसार 12:56 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई. इसका केंद्र लोस सैंटोस प्रांत के टोनोसी शहर से लगभग 39 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित था. भूकंप के कारण देश के कई हिस्सों में घरों, स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों, सड़कों और Governmentी इमारतों को नुकसान पहुंचा है. social media पर साझा किए गए वीडियो में एल्ब्रुक बस टर्मिनल की छत हिलती हुई दिखाई दी, जबकि कई इमारतों की खिड़कियां भी जोर-जोर से कांपती नजर आईं.

समाचार एजेंसी स‍िन्हुआ के संवाददाता के अनुसार, राजधानी पनामा सिटी में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. उन्होंने बताया कि बैठे हुए लोगों को इमारतों के एक तरफ से दूसरी तरफ जोरदार कंपन महसूस हुआ. फिलहाल पनामा की आपदा प्रबंधन और अन्य Governmentी एजेंसियां नुकसान का आकलन कर रही हैं और राहत कार्यों का समन्वय कर रही हैं.

इससे पहले Saturday को India के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भूकंप के बाद पनामा की Government और वहां के लोगों के प्रति एकजुटता जताई. जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पनामा में आए भूकंप के बाद India वहां की Government और जनता के साथ खड़ा है. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी घायल और प्रभावित लोगों के साथ हैं, खासकर उन परिवारों के साथ जिन्होंने अपने प्रियजनों या आजीविका का नुकसान झेला है.”

–

एवाई/पीएम

Leave a Comment