
Mumbai , 2 सितंबर . स्वरा भारतीय सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जो अपने एक्टिंग से ज्यादा बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. इस बार भी Actress एक विवाद में घिरी हुई हैं. फिल्म ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर दिए गए उनके बयान के बाद social media पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. यूजर्स से लेकर कई वर्गों तक से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.
हालांकि, यह कोई पहला मौका नहीं है जब Actress अपने बयानों को लेकर विवादों में आई हैं, इससे पहले भी कई मौकों पर उनके बयानों ने social media पर तहलका मचाया है. आइए देखते हैं किन-किन मौकों पर ऐसा हुआ है.
फिल्म ‘पद्मावत’ में जौहर सीन : 31 अगस्त को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में हुई महिला, जीवन स्वतंत्रता कार्यक्रम के दौरान स्वरा ने पद्मावत के जौहर सीन पर बात करते हुए कहा कि इस सीन से रेप सर्वाइवर्स के लिए गलत मैसेज जा सकता है. उन्होंने कहा था कि अगर वह एक रेप सर्वाइवर होती, तो फिल्म का क्लाइमैक्स देखकर मुझे डरपोक जैसा महसूस होता कि मैंने अपनी इज्जत बचाने के लिए सुसाइड नहीं किया. क्या हम अपने सर्वाइवर्स को यही बताना चाहते हैं कि वे जीने के लायक नहीं हैं. एक इज्जतदार औरत खुद को मार लेती है, क्या हम यह बताना चाहते हैं कि रेप एक औरत की जिंदगी का अंत है? यह सीन बहुत प्रॉब्लम वाला था.
वीडियो के वायरल होने के बाद स्वरा ने एक और वीडियो पोस्ट किया, जिसके जरिए उन्होंने कहा कि उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर दिखाया गया है. उनके कहने का मतलब यह नहीं था कि जौहर करने वाली महिलाएं कायर थीं.
द्रौपदी का कथन : जनवरी 2022 में उडुपी के एक Governmentी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में हिजाब पहनने वाली छात्राओं को कक्षाओं में प्रवेश देने से मना कर दिया गया. फरवरी 2022 में Actress स्वरा ने कर्नाटक के हिजाब विवाद और उस पर देश के राजनेताओं व प्रशासन की चुप्पी की तुलना महाIndia की सभा से की थी. Actress ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि महाIndia में द्रौपदी के जबरन कपड़े उतारे गए थे और सभा में बैठे जिम्मेदार, शक्तिशाली, कानून बनाने वाले देखते रहे. ऐसे ही आज याद आया.
‘द कश्मीर फाइल्स’ : नवंबर 2022 में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के दौरान इजरायली फिल्ममेकर नादव लैपिड ने इस फिल्म को ‘प्रोपेगेंडा’ कहा था. स्वरा ने उनके इस बयान का समर्थन करते हुए social media पर लिखा था, “जाहिर तौर पर यह दुनिया के लिए काफी स्पष्ट है.”
उन्होंने बिना नाम लिए एक पोस्ट में लिखा था कि अगर आप अपनी सफलता की बधाई चाहते हैं, तो पिछले पांच साल लोगों के खिलाफ एजेंडा चलाने में नहीं बिताने चाहिए थे.
भारतीय सेना पर ट्वीट : साल 2018 में भारतीय सेना पर स्वरा के एक ट्वीट ने काफी हंगामा मचा दिया था. Actress ने अपने social media प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए आर्मी जवानों को मूर्ख और तानाशाह कहा था.
–
एनएस/एएस