पटना में लाठीचार्ज पर सियासत तेज, रामकृपाल बोले-छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे बेरोजगार नेता

Patna, 26 अगस्त . बिहार छात्र आंदोलन के दौरान Police के द्वारा की गई कार्रवाई के बाद मंत्री रामकृपाल यादव ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि Government छात्रों की समस्याओं को लेकर गंभीर है और छात्रों की उचित मांगों पर विचार किया जाएगा. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बेरोजगार नेता छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर चलाने की कोशिश कर रहे हैं.

मंत्री रामकृपाल यादव ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “छात्रों की समस्याओं को लेकर Government अत्यंत गंभीर है. Chief Minister ने स्वयं पहल की है और छात्रों की जो उचित मांग है, उस पर विचार करने का निर्णय लिया है. उनकी समस्या के समाधान के लिए Government पूरी तत्परता से काम कर रही है. छात्रों की आड़ में कुछ दलों के लोग, जो बेरोजगार हो गए हैं, वो अपनी चिंता कर रहे हैं. उन्हें छात्रों की समस्या के समाधान की चिंता नहीं है. उनकी चिंता है कि कैसे अव्यवस्था फैले, लाठीचार्ज हो, गोली चले ताकि उनकी जो दुकानदारी बंद हो गई है, वो फिर से खुल जाए.”

उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा, “छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर चलाने की कोशिश की जा रही है. हम अपने छात्रों से अनुरोध करेंगे कि आपकी समस्या को लेकर चाहे केंद्र की Government हो या राज्य की Government, वो पूरी तत्परता के साथ लगी है. ऐसे Political दलों से बचें जिनकी दुकानदारी बंद हो गई है और जो आपके कंधे पर बंदूक रखकर चलाने की कोशिश कर रहे हैं.”

प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्रों से मिलने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर रामकृपाल यादव ने कहा कि विपक्षी नेता अवसर की तलाश में रहते हैं. उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव हों या अलग-अलग दलों के नेता, वो अवसर खोजते रहते हैं. कहां अवसर मिले? उनको तो Government के खिलाफ कोई अवसर मिल नहीं रहा है. Government तत्परता के साथ हर वर्ग, हर तबके के लिए सोच रही है, नीति बना रही है, काम कर रही है. बेरोजगारी दूर करने के लिए, उनकी उन्नति, तरक्की और विकास के लिए, चाहे वो महिला हो, पुरुष हो, नौजवान हो, बुजुर्ग हो, किसान हो, मजदूर हो, दुकानदार हो, सबकी चिंता Government कर रही है और सबके लिए काम कर रही है.”

महिलाओं के लिए Governmentी योजनाओं पर बात करते हुए मंत्री ने कहा, “महिलाओं पर हमारी Government पहले से ही विशेष ध्यान दे रही है, चाहे पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार हों या Prime Minister मोदी. उन्हीं के कामों को हम आगे बढ़ा रहे हैं. जितना सशक्तिकरण नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए बिहार में किया है, मैं समझता हूं कि कोई और Government नहीं कर पाई है. नीतीश कुमार ने महिलाओं के उत्थान के लिए जो काम शुरू किया, उसी काम को Chief Minister सम्राट चौधरी आगे बढ़ा रहे हैं.”

उन्होंने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए किए गए फैसलों का जिक्र करते हुए कहा, “रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के उत्थान, उन्हें आगे बढ़ाने और उनकी आर्थिक उन्नति के लिए कई तरह के निर्णय लिए गए हैं. चाहे उनके रोजगार का सवाल हो, चाहे जीविका दीदियों के लिए सौगात का सवाल हो, वो मिलता रहेगा. Government की प्रतिबद्धता है.”

पीआईएम/पीएम

Leave a Comment