
Mumbai , 26 अगस्त . Actor अनुपम और Actress किरण खेर Wednesday को अपनी शादी की 41 सालगिरह मना रहे हैं. इस मौके पर Actor ने पत्नी किरण खेर को शुभकामाएं देने के साथ-साथ जिंदगी का अहम हिस्सा बताया.
Actor अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर पत्नी किरण खेर के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसके जरिए उन्होंने जिंदगी के हसीन पलों को याद कर बताया कि शादी के साथ-साथ आपसी सम्मान बहुत जरूरी होना चाहिए.
उन्होंने लिखा, “हमें शादी की 41वीं सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं. जब आप अपनी सालगिरह पर तस्वीर पोस्ट करने के लिए फोटो ही ढूंढने लगे क्योंकि पहले की सालगिरह पर ज्यादातर फोटो पोस्ट कर चुके हैं, तो समझ जाइए कि आपकी शादी को बहुत लंबा समय बीत गया है.
Actor ने आगे लिखा, “41 सालों में प्यार, हंसी, झगड़े, असहमतियां, साथ, अपनी-अपनी जर्नी, मुश्किल वक्त और शानदार वक्त सब देखा. दूसरे शब्दों में कहें तो एक शादी. किरण और मैं बहुत अलग हैं और शायद इसी वजह से ये 41 साल इतने दिलचस्प रहे. हमने हमेशा एक-दूसरे को खुद बने रहने की आजादी दी है. प्यार तो है ही लेकिन सालों के साथ मुझे लगता है कि आपसी सम्मान भी उतना ही कीमती हो जाता है.”
Actor का मानना है कि जिंदगी तब और खूबसूरत हो जाती है, जब किसी ने उसका बड़ा हिस्सा देखा हो. उन्होंने लिखा, “जिंदगी बदलती है, लोग बदलते हैं, हालात बदलते हैं, लेकिन ये जानना बहुत खूबसूरत होता है कि इतने सालों बाद भी कोई है जिसने आपकी और अपनी जिंदगी का इतना बड़ा हिस्सा देखा हो. तो ये रहे हमारे 41 साल. अधूरे, आजाद, कभी-कभी चिढ़ाने, कभी-कभी असंभव लगने वाले, लेकिन हमेशा एक-दूसरे के साथ. हैप्पी एनिवर्सरी, प्यारी किरण खेर भगवान हमें आशीर्वाद दे और हम कई और सालों तक एक-दूसरे के साथ चलते रहें. हमेशा प्यार.”
बता दें कि Actor अनुपम खेर और किरण खेर की यह दूसरी शादी थी. इससे पहले Actor ने साल 1979 में मधुमालती कपूर से की थी, जो जल्द ही टूट गई थी. इसके बाद उन्होंने 26 अगस्त 1985 को Actress किरण खेर से दूसरी शादी की.
किरण की भी यह दूसरी शादी थी; इससे पहले उनका विवाह गौतम बेरी से हुआ था, जिनसे उन्हें एक बेटा (सिकंदर खेर) हुआ. अनुपम खेर ने सिकंदर खेर को अपना नाम और एक पिता का प्यार दिया.
–
एनएस/पीएम