Skip to content
Saturday, 21 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति

पटना में चार युवकों की संदिग्ध हालात में मौत पर तेजस्वी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-गरीबों की जा रही जान

Patna में चार युवकों की संदिग्ध हालात में मौत पर तेजस्वी ने Government पर साधा निशाना, कहा-गरीबों की जा रही जान

Patna, 31 अगस्त . बिहार के Patna जिले के बाढ़ अनुमंडल में संदिग्ध परिस्थितियों में चार युवकों की मौत के मामले ने Political रंग ले लिया है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए राज्य Government और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं और इनमें गरीब तथा वंचित वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं.

मीडिया से बातचीत में राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, “यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. यह कोई पहली घटना नहीं है, जिसमें जहरीली शराब से लोगों की मृत्यु हुई है. इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हुई हैं. इसमें प्रशासन को देखना चाहिए. प्रशासन पूरी तरीके से लापरवाह है और बिहार में कानून-व्यवस्था भी पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है.”

उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं तो यह गंभीर चिंता का विषय है. आखिर ऐसी घटनाएं कैसे हो रही हैं और इन्हें रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं, इसका जवाब प्रशासन को देना चाहिए. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं में लगातार गरीब तबके के लोगों की जान जा रही है. उन्होंने कहा, “लगातार गरीब ही मारा जा रहा है, खासतौर पर दलित समुदाय या अति पिछड़े समाज के लोग. जेल में भी उन्हीं लोगों को भेजा जा रहा है. जो घटना हुई है, इसकी जांच होनी चाहिए.”

नेता प्रतिपक्ष ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि प्रशासन को पूरे मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए और यह स्पष्ट करना चाहिए कि चारों युवकों की मौत किन परिस्थितियों में हुई. दरअसल, Sunday को Patna के बाढ़ अनुमंडल में संदिग्ध परिस्थितियों में चार युवकों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव की है.

ग्रामीणों का आरोप है कि चारों युवकों ने कथित तौर पर जहरीली शराब का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई. बताया गया कि चारों युवकों की अचानक तबीयत खराब होने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई.

हालांकि, Police ने अभी तक चारों युवकों की मौत की वजह के रूप में जहरीली शराब की पुष्टि नहीं की है. Police का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

–

एमएनपी/पीएम

Share