Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
शिक्षा,राष्ट्रीय

पंजाब विश्वविद्यालय में रिसर्च एसोसिएट सहित कई पदों पर नौकरी का चांस, 6 नवंबर को वॉक-इन इंटरव्यू

पंजाब विश्वविद्यालय में रिसर्च एसोसिएट सहित कई पदों पर नौकरी का चांस, 6 नवंबर को वॉक इन इंटरव्यू

पंजाब विश्वविद्यालय में रिसर्च एसोसिएट सहित कई पदों पर नौकरी का चांस, 6 नवंबर को वॉक-इन इंटरव्यू

चंडीगढ़, 30 अक्टूबर . शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े उन लोगों के लिए एक विशेष अवसर सामने आया है, जो अभी रोजगार की तलाश में हैं. पंजाब विश्वविद्यालय ने अल्पकालिक शोध कर्मचारियों के विभिन्न 8 पदों पर भर्ती क्लाइमेट कम्पैटिबल ग्रोथ प्रोजेक्ट (सीसीजी) और सेंटर फॉर ग्लोबल इक्वेलिटी, कैम्ब्रिज, यू.के. द्वारा वित्तपोषित परियोजनाओं के लिए निकाली है.

विभिन्न परियोजनाओं के आधार पर पंजाब विश्वविद्यालय में निकली रिक्तियों में प्रोजेक्ट I: ट्रांसपोर्ट डीकार्बनाइजेशन, डिस्ट्रीब्यूशनल इंसिडेंस और पॉलिसी ड्यूरेबिलिटी: चंडीगढ़ के ईवी रजिस्ट्रेशन कोटा से सबूत और पॉलिसी लर्निंग में रिसर्च असिस्टेंट/जूनियर रिसर्च – फेलो का 1 (80 दिनों तक) और रिसर्च असिस्टेंट/जूनियर रिसर्च – इंटर्न के 2 (कुल 24 दिनों तक) पद शामिल हैं.

प्रोजेक्ट II: ईवी ट्रांजिशन को आगे बढ़ाना, अध्ययन: टिकाऊ ऊर्जा के लिए ओएसेमोसिस शहर के स्तर पर योजना बनाना; टिकाऊ विकास के लिए सार्वजनिक नीति की Political अर्थव्यवस्था, प्रधान अन्वेषक (पीआई): डॉ. भावना गुप्ता, लोक विभाग में रिसर्च एसोसिएट (पोस्ट-डॉक स्तर) का 1 (100 दिनों तक), रिसर्च असिस्टेंट/जूनियर रिसर्च-फेलो का 1 (120 दिनों तक) और रिसर्च असिस्टेंट/जूनियर रिसर्च-इंटर्न के 3 (कुल 45 दिनों तक) पद शामिल हैं.

इन सभी पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी रिसर्च एसोसिएट के लिए 1,500 रुपए प्रति दिन, रिसर्च फेलो के लिए 1,200 रुपए प्रति दिन और इंटर्न के लिए 500 रुपए प्रति दिन के हिसाब से होगी.

वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास रिसर्च एसोसिएट के लिए साइंस/सोशल साइंस में पीएचडी और एनवायरनमेंट स्पेशलाइजेशन के साथ ओपन सोर्स एनर्जी मॉडलिंग सिस्टम (ओएसेमोसिस) और जलवायु, भूमि-उपयोग, ऊर्जा और जल प्रणालियां (सीएलईडब्ल्यूएस) की जानकारी जरूरी है.

रिसर्च फेलो के लिए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन/मैनेजमेंट/कॉमर्स में मास्टर्स, प्रोजेक्ट II की पोस्ट के लिए ओएसेमोसिस और सीएलईडब्ल्यूएस की जानकारी जरूरी है. वहीं, इंटर्न के लिए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन/मैनेजमेंट/कॉमर्स में मास्टर्स होना चाहिए.

वॉक-इन इंटरव्यू 6 नवंबर को दोपहर 1 बजे से ‘क्लास रूम नंबर 3, लोक प्रशासन विभाग, पहली मंजिल, आर्ट्स ब्लॉक 3, सेक्टर 14, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ – 160014’ पते पर आयोजित किए जाएंगे. ऐसे में जो अभ्यर्थी इंटरव्यू में उपस्थित होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर रिपोर्ट करने के अलावा अपने साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है.

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले पंजाब यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां संबंधित पदों के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से इंटरव्यू के दिन केंद्र पर ले जाएं.

–

डीके/डीकेपी

Share