
अमृतसर, 18 सितंबर . पंजाब के अमृतसर जिले में ड्यूटी पर तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह के सर्वोच्च बलिदान देने पर Chief Minister भगवंत मान ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पंजाब Government शहीद के परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है.
social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर Chief Minister भगवंत मान ने लिखा, “अमृतसर जिले में अपनी ड्यूटी निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर हरजीत सिंह की बहादुरी को दिल से सलाम… उनकी असीम हिम्मत और कर्तव्य के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा. पंजाब Government दुख की इस घड़ी में शहीद के परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है.
Chief Minister ने आगे लिखा, “पंजाब Government की ओर से परिवार को 1 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि और एचडीएफसी बैंक की ओर से 1 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बीमा भुगतान दिया जाएगा. हम अपने शहीदों और उनके परिवारों को हरसंभव मदद देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. उनका सर्वोच्च बलिदान हम सभी को पूरी बहादुरी और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करता रहेगा.”
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “अमृतसर जिले के हमारे बहादुर Police अधिकारी एएसआई हरजीत सिंह ने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया. पंजाब Police इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है.”
डीजीपी ने लिखा, “Chief Minister ने उनके परिवार के लिए 1 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की है और एचडीएफसी बैंक की ओर से उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बीमा भुगतान भी किया जाएगा. शहीद को पूरे Police सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी. उनकी आत्मा को शांति मिले. हमारी प्रार्थनाएं उनके परिवार और रिश्तेदारों के साथ हैं.”
बता दें कि गेट हकीमा इलाके में देर रात ड्यूटी के दौरान अज्ञात हमलावरों ने एएसआई हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली लगने के बाद वे घायल हो गए थे. तत्काल उन्हें अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वारदात की सूचना मिलते ही Police के वरिष्ठ अधिकारी और थाने की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है.
–
एसडी/पीएम