पंजाब: एसजीपीसी के पूर्व सदस्य अमरजीत चावला के घर पहुंची पुलिस, परिवार के लोगों से पूछताछ

लुधियाना, 27 सितंबर . शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ श्री आनंदपुर साहिब Police ने Sunday को कार्रवाई करते हुए घर पर छापा मारा है. अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ श्री आनंदपुर साहिब में दुष्कर्म का मामला दर्ज है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, श्री आनंदपुर साहिब Police ने आरोपी अमरजीत सिंह चावला के लुधियाना स्थित घर पर जांच पड़ताल की है. इस दौरान, परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की गई है. यह भी बताया गया कि Police की कार्रवाई के बीच शिरोमणि अकाली दल के वकील परोपकार सिंह घुम्मण भी अमरजीत सिंह चावला के घर पहुंचे हैं.

दरअसल, 21 अगस्त को एक महिला की शिकायत पर श्री आनंदपुर साहिब में चावला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 64, 127(2) और 351(2) के तहत First Information Report दर्ज की गई थी. एक महिला ने आरोप लगाया था कि उसे श्री आनंदपुर साहिब स्थित एक सराय में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया.

दुष्कर्मों के आरोपों के बाद पिछले सप्ताह सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त के पांच सिंह साहिबानों ने अमरजीत सिंह चावला को सिख पंथ से निष्कासित कर दिया. यह फैसला अकाल तख्त सचिवालय में हुई बैठक में लिया गया. इसकी घोषणा अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार कुलदीप सिंह गर्गज ने की.

अकाल तख्त ने चावला के खिलाफ आनंदपुर साहिब में दर्ज रेप मामले को गंभीर पंथिक अनुशासनहीनता और सिख मर्यादा के उल्लंघन से जुड़ा मामला मानते हुए ‘गुरमाता’ पारित किया और उन्हें सिख पंथ से बाहर करने का फैसला सुनाया.

इसके साथ ही अकाल तख्त ने अपने अतिरिक्त हेड ग्रंथी ज्ञानी मलकीत सिंह को भी पंथ से निष्कासित किया. उन पर एक महिला को अश्लील संदेश भेजने का आरोप है. महिला की शिकायत में अकाल तख्त के अतिरिक्त हेड ग्रंथी मलकीत सिंह और तख्त केसगढ़ साहिब के चालक मोहन सिंह के नाम भी शामिल थे.

–

डीसीएच/

Leave a Comment