Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,राजनीति,राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री विजय मदुरै के मीनाक्षी मंदिर जाने से पहले आस्था घोषणा-पत्र पर कर सकते हैं हस्ताक्षर

Chief Minister  विजय मदुरै के मीनाक्षी मंदिर जाने से पहले आस्था घोषणा-पत्र पर कर सकते हैं हस्ताक्षर

मदुरै, 27 सितंबर . तमिलनाडु के Chief Minister सी. जोसेफ विजय के पद संभालने के बाद अपनी पहली यात्रा के दौरान 28 सितंबर को मीनाक्षी अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना करने की संभावना है.

मंदिर के अधिकारियों ने कहा कि मंदिर के गर्भगृह में जाने से पहले उन्हें हिंदू धर्म में अपनी आस्था की पुष्टि करते हुए एक घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा जा सकता है.

मंदिर जाने का कार्यक्रम शाम 4 बजे का है, जब वे Governmentी राजाजी अस्पताल में नवजात शिशुओं के लिए एक योजना शुरू करेंगे और नए रूप में तैयार गांधी संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे.

हालांकि, Police ने कहा कि अभी तक आधिकारिक कार्यक्रम में केवल अस्पताल और संग्रहालय के कार्यक्रम ही शामिल हैं और मंदिर जाने का फैसला विजय पर निर्भर करेगा.

मंदिर के अधिकारियों ने कहा कि देवी और भगवान सुंदरेश्वर के गर्भगृह में केवल हिंदुओं को ही प्रवेश की अनुमति है. उन्होंने मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच के उस फैसले का हवाला दिया, जिसमें गैर-हिंदुओं को घोषणा पत्र देने के बाद पूजा करने की अनुमति दी गई है.

अधिकारियों ने बताया कि ईसाई धर्म को मानने वाले Chief Minister विजय या तो हिंदू धर्म में अपनी आस्था बताते हुए एक घोषणा-पत्र सौंपेंगे या फिर इस आशय के एक आवेदन पर हस्ताक्षर करेंगे.

अभी तक आखिरी इंतजामों की घोषणा नहीं हुई है. Chief Minister के सुबह 11 बजे प्राइवेट विमान से पहुंचने की उम्मीद है. उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट रोड के दोनों तरफ बैरिकेड लगाए गए हैं और संभावना है कि वे खुली छत वाली गाड़ी से समर्थकों का अभिवादन करेंगे. इसके बाद उनका काफिला रिंग रोड से होते हुए Governmentी राजाजी अस्पताल जाएगा, जहां वे Governmentी अस्पतालों में पैदा होने वाले बच्चों के लिए ‘थाई मामन गोल्ड रिंग स्कीम’ की शुरुआत करेंगे.

दोपहर 1 बजे, Chief Minister विजय 10.25 करोड़ रुपये की लागत से रेनोवेट किए गए गांधी म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे लंच और थोड़ी देर आराम करने के लिए सर्किट हाउस जाएंगे.

खबरों के मुताबिक, अधिकारियों से कहा गया है कि वे तैयार रहें, क्योंकि हो सकता है कि वे रास्ते में किसी Governmentी कार्यालय में अचानक रुक जाएं.

अगर मंदिर का दौरा होता है, तो मंदिर प्रशासन पारंपरिक ‘पूर्ण कुंभम’ स्वागत के साथ उनका स्वागत करने की योजना बना रहा है. दोपहर से लेकर उनके जाने तक भक्तों को मंदिर में प्रवेश करने से रोका जा सकता है. इन इंतजामों के बारे में आधिकारिक घोषणा 27 सितंबर को होने की उम्मीद है.

Chief Minister विजय के अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद शाम 5 बजे मदुरै से चेन्नई के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है. Police दौरे से पहले अस्पताल, म्यूजियम और मंदिर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा के इंतजाम कर रही है.

–

ओपी/पीएम

Share