Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश में खेल अकादमी बनाने के लिए मिलेगी जमीन: सीएम मोहन यादव

Madhya Pradesh में खेल अकादमी बनाने के लिए मिलेगी जमीन: सीएम मोहन यादव

इंदौर, 16 नवंबर . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि राज्य Government प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं विकसित करने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी. किसी भी खेल की अकादमी स्थापित करने के लिए भूमि की आवश्यकता होने पर राज्य Government भूमि उपलब्ध कराने के लिए तैयार है. प्रदेश में प्रत्येक खेल को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं.

Chief Minister यादव ने इंदौर में भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप-2026 के शुभारंभ समारोह में कहा कि भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ के 100 वर्ष पूरे होना ऐतिहासिक उपलब्धि का अवसर है.

सीएम ने कहा कि यह Madhya Pradesh के लिए गौरव की बात है कि तीन दिनों के भीतर प्रदेश में दो अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं. इंदौर में आयोजित इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में लगभग 35 देशों के 150 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.

उन्होंने बताया कि आगामी 19 नवंंबर को Madhya Pradesh में महिला हॉकी की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता भी आयोजित होने जा रही है. यह प्रदेश में खेल गतिविधियों के विस्तार और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के बढ़ते अवसरों का प्रमाण है. Chief Minister यादव ने Prime Minister मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को मिल रहे प्रोत्साहन का जिक्र करते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी खेलों को समान महत्व दिया जा रहा है. ओलंपिक, एशियाई खेल और कॉमनवेल्थ जैसे आयोजनों में भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियां लगातार बढ़ रही हैं. खेलों के प्रति Government की सकारात्मक नीतियों और खिलाड़ियों को मिल रहे अवसरों से नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं.

Chief Minister यादव ने खेल प्रशिक्षकों के भविष्य और सम्मान का उल्लेख करते हुए कहा कि खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रशिक्षकों का भविष्य भी सुरक्षित और उज्ज्वल होना चाहिए. उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने खेल एवं खेल प्रशिक्षकों से संबंधित व्यवस्थाओं में आवश्यक संशोधन किए थे, ताकि खेल प्रशिक्षकों को भी उच्च शैक्षणिक पदों और पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकें.

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षक केवल प्रशिक्षण देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे देश के भविष्य के खिलाड़ी तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. Chief Minister यादव ने कहा कि प्रदेश में खेलों को शिक्षा व्यवस्था से भी जोड़ा जा रहा है. नई शिक्षा नीति के अंतर्गत खेलों को विषय के रूप में शामिल किए जाने से विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि और प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलेगा.

कार्यक्रम के दौरान Chief Minister मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी के साथ बिलियर्ड्स टेबल पर खेल में हाथ आजमाया.

–

एसएनपी/एएसएच

Share