पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

चंडीगढ़, 16 अक्टूबर . पंजाब के पूर्व Chief Minister चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी (आप) Government पर राज्य में बड़े पैमाने पर अवैध माइनिंग कराने, भ्रष्टाचार और माफिया को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि नदियों और खदानों से रेत व पत्थर की चोरी की जा रही है और इससे Government से जुड़े लोगों को फायदा पहुंच रहा है. चन्नी ने होशियारपुर क्षेत्र में अवैध माइनिंग की जांच कर रही सीबीआई से पूरे पंजाब में जांच का दायरा बढ़ाने की मांग की है.
पूर्व Chief Minister चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि उन्होंने पिछली रात एक अभियान चलाया. इस दौरान नदियों और माइनिंग से जुड़े क्षेत्र में जाकर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब से हर दिन हजारों ट्रक रेत और पत्थर लेकर निकलते हैं और इस दौरान बड़े पैमाने पर चोरी होती है. अरविंद केजरीवाल, उनकी पार्टी से जुड़े लोग और Chief Minister भगवंत मान मिलकर माइनिंग माफिया चला रहे हैं. राज्य में वैध खदानों की संख्या कम है और कई खदानें बंद पड़ी हैं, जबकि अवैध तरीके से माइनिंग कर पैसे कमाए जा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने एक खदान और नदी क्षेत्र में जाकर इस गतिविधि की झलक दिखाई है.
चरणजीत सिंह चन्नी ने रेत और बजरी की कीमतों का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले रेत 5.50 रुपए में मिलती थी, जबकि अब इसकी कीमत 36 रुपए हो गई है. इसी तरह, पहले 5.50 रुपए में मिलने वाली बजरी अब 32 रुपए प्रति फुट बिक रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि रेत और पत्थर की कथित चोरी से हर रात सैकड़ों करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं. ऐसी गतिविधियां केवल एक स्थान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे पंजाब में अवैध माइनिंग हो रही है.
पूर्व Chief Minister ने कहा कि हाईकोर्ट ने होशियारपुर क्षेत्र में अवैध माइनिंग के मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है. उन्होंने मांग की कि जांच को केवल होशियारपुर तक सीमित न रखा जाए, बल्कि पूरे पंजाब में जहां भी अवैध माइनिंग हो रही है, वहां इसकी पड़ताल की जाए. चन्नी ने आरोप लगाया कि Government की मिलीभगत से माफिया इस काम को अंजाम दे रहा है. उन्होंने जांच एजेंसी से कथित अवैध माइनिंग में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.
–
पीएसके


