पंचकूला में ‘रोडीज रीबर्थ’ का प्रमोशनल इवेंट, ‘ओजी वर्सेज न्यूजी’ कॉन्सेप्ट पर 21वां सीजन बेस्ड

चंडीगढ़, 7 सितंबर . देश का एक लोकप्रिय रियलिटी टेलीविजन शो ‘रोडीज’ को लेकर ऑडिशन चल रहे हैं. इसी बीच शो के गैंग लीडर्स (टीम लीड) और Bollywood Actorओं को एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान Haryana के पंचकूला में देखा गया.

रोडीज के गैंग लीडर और जज रणविजय सिंह ने Monday को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पिछले 20 वर्षों से सफलतापूर्वक चलने वाले इस शो के पीछे की वजह यह है कि जब भी समय के साथ युवा बदलते हैं, उनकी सोच बदलती है. ठीक उसी प्रकार रोडीज के कॉन्सेप्ट में भी बदलाव आते रहते हैं.

उन्होंने कहा कि जो मेरे समय में रोडीज था, वह प्रिंस के समय में नहीं था. प्रिंस के समय में गैंग लीडर्स आ चुके थे. इस वर्ष रोडीज का 21वां सीजन आने वाला है. इसके पीछे की वजह है कि हम समय के साथ बदलाव लाते रहते हैं. रोडीज के 21वें सीजन में उसका री-बर्थ है, जिसमें 6 गैंग लीडर्स हैं. ये 6 गैंग लीडर्स ग्रुप में बंटे हुए हैं, जिसमें एक है ओजी (ऑरिजिनल), जो रोडीज में पहले गैंग लीडर्स बन चुके हैं. उनके पास एमटीवी में काम करने का अनुभव है. वहीं, दूसरा ग्रुप न्यूजी (न्यू कमर्स) का है.

उन्होंने कहा कि ओजी ग्रुप में निखिल चिनप्पा, नेहा धूपिया और प्रिंस नरूला होंगे. वहीं, न्यूजी ग्रुप में अभिषेक मल्हान, बासिर अली और गुरबानी, जिन्हें बानी जे या वीजे बानी के नाम से जाना जाता है, शामिल हैं. एमटीवी की पहली ईंट और नींव निखिल चिनप्पा ने लगाई थी. इसके बाद सबने धीरे-धीरे इसमें अपना योगदान दिया.

‘रोडीज रीबर्थ’ शो में गैंग लीडर बने यूट्यूबर अभिषेक मल्हान कहते हैं, “इस बार ‘रीबर्थ’ का सीजन है. जब मुझे बताया गया कि छह गैंग लीडर हैं, तो मुझे लगा कि छह गैंग होंगे, लेकिन रोडीज में हमेशा कोई न कोई ट्विस्ट होता है और इस बार कॉन्सेप्ट ‘पुराने बनाम नए’ का है. जो ओजी (पुराने खिलाड़ी) इतने वर्षों से रोडीज का हिस्सा रहे हैं, वे एक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं. उस विरासत में शामिल होना वाकई मजेदार होगा.”

उन्होंने कहा कि ‘रोडीज’ अमेजिंग जर्नी होती है. आज इंटरनेट के समय में काफी कुछ बदल चुका है. ‘रोडीज’ ऐसे लोगों को प्लेटफॉर्म देता है, जो कुछ करना चाहते हैं.

एक्टर प्रिंस नरूला कहते हैं, “जब भी रोडीज के ऑडिशन होते हैं, तो लोगों की लंबी लाइनें दिखती हैं. लोग बड़ी संख्या में ऑडिशन देने आते हैं, क्योंकि यह एक ऐसा शो है, जहां हमारे जैसे आम लोग ऑडिशन देने आते हैं और वहीं से स्टार बन जाते हैं. ‘रोडीज’ में यूथ को मौका मिलता है. वह इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को अच्छा मैसेज दे सकते हैं, जिससे लोग इंस्पायर होंगे और ऐसे ही लोग हमें अपने शो में चाहिए. यह ‘रोडीज’ का 21वां सीजन है और समय के साथ ‘रोडीज’ भी बदलता है. ओल्ड वर्सेज न्यू में हम लड़ेंगे, लेकिन गैंग्स को लड़ते देखने में भी मजा आएगा.”

‘रोडीज रीबर्थ’ शो पर Bollywood एक्टर और प्रोड्यूसर नेहा धूपिया कहती हैं, “यह रोडीज का रीबर्थ है. 21 वर्ष हो गए हैं और नए गैंग लीडर्स का आना एक अलग बात है. इसमें पुराने भी हैं और अब देखते हैं कि आगे क्या होता है. उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे किसी दूसरे रोडीज की तरह न बनें. यह आपकी जर्नी है.

डीजे निखिल चिनप्पा कहते हैं, “इस वर्ष रोडीज की थीम ‘रीबर्थ’ है और मुझे लगता है कि यह एक बहुत जरूरी शब्द है, जो रोडीज के कंटेस्टेंट्स पर सबसे ज्यादा लागू होता है, क्योंकि जो भी इस शो में आता है, वह अपना नाम बना सकता है और अपनी जिंदगी बदल सकता है. इस शो में ऐसे कई कंटेस्टेंट्स रहे हैं, जिन्होंने आगे चलकर जिंदगी में बहुत कुछ हासिल किया है. आयुष्मान खुराना, खुद रणविजय रोडीज से ही आए थे. इसके अलावा, प्रिंस, बानी, बसीर, वरुण सूद, दिव्या, प्रियांक ऐसे बहुत से लोग हैं. इस शो की खासियत यह है कि यहां छोटे-बड़े हर शहर से युवा पहुंचते हैं.

डीके/एबीएम

Leave a Comment