Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

नेहा बोरा ने ‘बांग्लादेश की जेनजी क्रांति’ को बताया प्रेरणा, भड़के सीएम योगी, मुख्यमंत्री धामी ने भी घेरा

नेहा बोरा ने ‘बांग्लादेश की जेनजी क्रांति’ को बताया प्रेरणा, भड़के सीएम योगी, Chief Minister  धामी ने भी घेरा

New Delhi, 16 अक्टूबर . बांग्लादेश की जेनजी क्रांति को प्रेरणा बताने वाली ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के बयान के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है. नेहा बोरा के बयान को लेकर अब कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निशाने पर हैं.

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बांग्लादेश की तर्ज पर India में सत्ता परिवर्तन करने से जुड़े बयान को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

सीएम योगी ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि लोकतंत्र में सत्ता का मार्ग अराजकता से नहीं, जनादेश से निकलता है. वहीं, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बांग्लादेश की तर्ज पर India में सत्ता परिवर्तन की बात करने वालों को आखिर जनता के जनादेश पर भरोसा क्यों नहीं है?

सीएम योगी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”लोकतंत्र में सत्ता का मार्ग जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं. बांग्लादेश की तर्ज पर India में सत्ता परिवर्तन का स्वप्न देखने वाली शक्तियां युवाओं के हाथों में राष्ट्र निर्माण की मशाल के स्थान पर अराजकता के औजार थमाना चाहती हैं. चुनाव सुधार का मुखौटा, न्याय का नारा और लोकतंत्र की दुहाई देकर देश में अस्थिरता के बीज बोने वालों को समझना होगा कि India का लोकतंत्र जन-विश्वास की जड़ों पर खड़ा विशाल वटवृक्ष है, जिसे षड्यंत्रों के अंधड़ हिला नहीं सकते.”

उन्होंने आगे लिखा, ”हमारी युवाशक्ति India का भविष्य संवारने के लिए है, किसी की सत्ता की भूख मिटाने के लिए नहीं. जनता-जनार्दन ने राजनीति के इन मारीचों-कालनेमियों को पहचानकर ही सत्ता से दूर रखा है. अब ये देश को अराजकता की आग में झोंककर कुर्सी हथियाना चाहते हैं. उनकी इस सियासी साजिश को देश कभी सफल नहीं होने देगा.”

इसके साथ ही उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने भी कांग्रेस और इंडी ब्लॉक को निशाने पर लिया. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ”कांग्रेस और उसके सहयोगियों की मंशा अब किसी से छिपी नहीं है. बांग्लादेश की तर्ज पर India में सत्ता परिवर्तन की बात करने वालों को आखिर जनता के जनादेश पर भरोसा क्यों नहीं है?”

सीएम धामी ने Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा , ”लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में नाकाम कांग्रेस के शहजादे अब अराजकता के सहारे सत्ता परिवर्तन का रास्ता तलाश रहे हैं. संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर, देश में अशांति का माहौल बनाकर और India की विकास यात्रा में बाधा डालकर सत्ता हासिल करने के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे. 2014 के बाद देश की जनता ने विकास और प्रगति को देखा है, जो कभी कांग्रेस के शासन में केवल भ्रष्टाचार और लूट देखते थे. लोकतंत्र में सत्ता का रास्ता जनता के वोट से होकर गुजरता है, अराजकता से नहीं.”

–

एसके/एबीएम

Share