नितिन नवीन ने बिल्कुल सही कहा, राहुल गांधी नहीं समझते वंदे मातरम का महत्व : प्रवीण खंडेलवाल

New Delhi, 10 सितंबर . Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन की टिप्पणी को लेकर बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने उनका समर्थन किया है. नितिन नवीन ने कहा था कि राहुल गांधी ‘वंदे मातरम’ का मतलब नहीं समझते क्योंकि उनकी परवरिश विदेश में हुई है.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रवीण खंडेलवाल ने से कहा, “नितिन नवीन ने जो कहा वह बिल्कुल सही है. राहुल गांधी की पूरी शिक्षा-दीक्षा और परवरिश विदेश में, विदेशी संस्कृति में हुई है. इसलिए, वे एक भारतीय के लिए ‘वंदे मातरम’ के महत्व को नहीं समझते. यही कारण है कि वे ‘वंदे मातरम’ को पूरा गाने का विरोध करते हैं.”

पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी की टिप्पणी पर बीजेपी सांसद ने कहा, “निश्चित रूप से, जो लोग India में रहते हैं लेकिन ‘जय India माता’ नहीं कहते और देश की मुख्यधारा के खिलाफ बातें करते हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. मैं पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी से अपील करता हूं कि वे ऐसे लोगों की पहचान करें और सुनिश्चित करें कि उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले.”

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की प्रस्तावित ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ पर प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “सनातन के स्वाभिमान के लिए की गई किसी भी यात्रा का स्वागत है. हालांकि ये वही दिग्विजय सिंह और उनकी पार्टी के लोग हैं जिन्होंने राम मंदिर का मुद्दा उठने पर अदालत जाकर भगवान राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था.”

Prime Minister Narendra Modi के ‘नाराज फूफा’ वाले बयान पर सफाई देते हुए खंडेलवाल ने कहा, “पहली बात तो यह है कि Prime Minister ने ‘नाराज फूफा’ कहते समय किसी पार्टी या नेता का नाम नहीं लिया था. अब, अगर जिनकी दाढ़ी में तिनका है, वे खुद को इस ‘नाराज फूफा’ से जोड़कर देखते हैं, तो कोई क्या कर सकता है?”

देश में 2027 में बुलेट ट्रेन शुरू होने के केंद्र Government के बयान को लेकर उन्होंने कहा, “यह घोषणा India की बढ़ती प्रगति को दर्शाती है और दिखाती है कि देश तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहा है. न केवल बुलेट ट्रेन बल्कि India के लोगों की कई अन्य उपलब्धियों को भी दुनिया भर में मान्यता मिल रही है. यह सब 2047 तक ‘विकसित भारत’ के Prime Minister Narendra Modi के विजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.”

बीजेपी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ पर जानकारी देते हुए बीजेपी सांसद ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी का ‘सेवा संकल्प अभियान’ एक महीने तक चलेगा. इसकी शुरुआत Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन पर होगी और देशभर में पार्टी कार्यकर्ता कई तरह के सेवा कार्यों के ज़रिए अपने नेता का जन्मदिन मनाएंगे.”

पीआईएम/पीएम

Leave a Comment