
कठुआ, 10 सितंबर . जम्मू-कश्मीर के कठुआ में Police स्टेशन ने दो अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है. इनके पास से कुल 515 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है. बिलावर Police स्टेशन में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसके बाद यह कार्रवाई की गई. Police टीम का नेतृत्व आईपीएस मोहिता शर्मा ने किया.
Police के मुताबिक, इन आरोपियों को गिरफ्तार करके Police ने इनके पास से ‘बैकवर्ड लिंकेज’ का पता लगाने की कोशिश की. Police की ओर से ‘बैकवर्ड लिंकेज’ को पकड़ने के लिए एक गुप्त ऑपरेशन चलाया गया. इस ऑपरेशन के संबंध में पूरी रूपरेखा निर्धारित की जा चुकी थी. इसके बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया, ताकि इसमें शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके.
पूछताछ के आधार पर जो जानकारी मिली, उसे आधार बनाकर Police पंजाब के अन्य इलाकों में भी छापेमारी कर रही है. Police इस कार्रवाई के तहत यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि राज्य में नशीले पदार्थों की आपूर्ति में कौन लोग शामिल हैं. Police का स्पष्ट कहना है कि राज्य में नशीले पदार्थों की तस्करी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
Police टीम ने कार्रवाई के बाद ड्रग्स तस्करी में शामिल आरोपी अविनाश कुमार को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी अविनाश ने एक अन्य आरोपी जगमोहन सिंह के बारे में बताया. उसने बताया कि जगमोहन भी उसके साथ ड्रग्स तस्करी में शामिल था.
इस तरह से Police ने अपनी कार्रवाई के तहत कुल 515 ग्राम हेरोइन बरामद कर चुकी है. Police का स्पष्ट कहना है कि कठुआ जिले में हम नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत काम कर रहे हैं. हम जिले नशे की आपूर्ति के तंत्र को पूरी तरह से ध्वस्त करके रहेंगे. हमारा मकसद युवाओं को नशे से पूरी तरह से दूर रखना है, ताकि वो देश के विकास में अपनी तरफ से संपूर्ण योगदान दे सकें.
–
एसएचके/वीसी