नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-‘जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता’

रोहतक, 1 नवंबर . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Sunday को Haryana के रोहतक में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ’ पद यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है.
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “इस पदयात्रा में आपने जो एक-एक पग बढ़ाया है, वह देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बढ़ाया है. आज हम लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए, जनादेश के सम्मान के साथ पदयात्रा निकाल रहे हैं. लोग पूछते हैं कि दिल्ली से लेकर ज्यादातर राज्यों में आपकी Government है, तो लोकतंत्र बचाने की जरूरत क्यों पड़ी? जब ऐसा विपक्ष हो, जो जनादेश का अपमान करता हो, तब जनता के साथ सड़कों पर लोकतंत्र की आवाज बनकर उन्हें चुनौती देने का काम एनडीए का कार्यकर्ता करता है.”
उन्होंने कहा कि 1 नवंबर 1984 में हमारे सिख भाइयों के साथ जो गंदा खेल खेला गया, जो कत्लेआम हुआ, कांग्रेस को उसका प्रायश्चित करना चाहिए था, माफी मांगनी चाहिए थी लेकिन आज ये रैली करने निकले हैं. मैं पूछता हूं कि राहुल गांधी, जब सिख भाइयों का कत्लेआम हुआ था, तब आपके पिताजी ने कहा था कि जब बड़ा पेड़ गिरता है, तो धरती कांपती है. धरती के कांपने से हमारे कितने सिख भाइयों का जीवन समाप्त हो गया, उसका पछतावा आपको होना चाहिए था, माफी मांगनी चाहिए थी लेकिन आप तो प्रदर्शन करने निकले हैं.”
नितिन नवीन ने कहा, “आज संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं लेकिन संविधान को तार-तार भी इसी कांग्रेस पार्टी ने किया है. इंदिरा गांधी ने Governmentी मशीनरी का दुरुपयोग करके गलत तरीके से चुनाव जीता, तब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी के चुनाव को निरस्त करके उन्हें 6 साल के लिए चुनाव न लड़ने का आदेश दिया था. Governmentी मशीनरी का दुरुपयोग करके चुनाव कौन जीता था? यह पूरी तरह से कांग्रेस की विरासत है, जो वोट चोरी भी करती है और जनता के मत का भी अपमान करती है.”
नितिन नवीन ने आगे कहा, “उनको (राहुल गांधी) देश की 140 करोड़ जनता पर विश्वास नहीं है, उन्हें 3 करोड़ घुसपैठियों पर विश्वास है. राहुल गांधी, आपकी मंशा क्या है? लोकतंत्र में सबसे बड़ा मत होता है, जनता का मत और जनता ने जब-जब मत दिया है, आप हारे हैं.”
उन्होंने कहा, “विदेशी ताकतों के इशारे पर, राहुल गांधी विदेशी ताकतों की टूलकिट बनकर काम कर रहे हैं. वे विदेशी ताकतों के इशारे पर देश के लोकतंत्र को चुनौती देना चाहते हैं. देश की 140 करोड़ जनता देख रही है, उसे मालूम है कि ये कौन लोग हैं. ये वही लोग हैं, जिन्होंने विदेशों में अराजकता फैलाई. कांग्रेस के लोग कहते हैं कि सत्ता बदल देंगे. अरे, ये जनता के मत से बनी हुई Government है, इसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता. अराजकता वाली सोच को करारा जवाब देना है.”
उन्होंने कहा, “पिता के राज में सड़कों पर सिखों का कत्लेआम हुआ और बेटा रैली का पाखंड रचकर उसी दर्द का सरेआम अपमान कर रहा है! जनता सब देख रही है और हिसाब भी लेगी.”
–
एसडी/पीएम


