Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

नाना पाटेकर ने दिया था आत्मविश्वास, उनके हौसले से निखरी मेरी एक्टिंग: मुजम्मिल इब्राहिम

नाना पाटेकर ने दिया था आत्मविश्वास, उनके हौसले से निखरी मेरी एक्टिंग: मुजम्मिल इब्राहिम

Mumbai , 8 सितंबर . वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ में अपने ‘अविनाश’ के किरदार से पहचान बनाने वाले Actor मुजम्मिल इब्राहिम दिग्गज Actor नाना पाटेकर के मुरीद हैं. उन्होंने के साथ हालिया बातचीत में बताया कि नाना पाटेकर के हौसले ने उन्हें आत्मविश्वास दिया और एक एक्टर के तौर पर काबिलियत दिखाने में मदद की थी.

मुजम्मिल इब्राहिम ने बताया, “वो एक बेहतरीन कलाकार हैं और उससे भी बेहतर इंसान हैं. उनसे आप एक्टिंग के बारे में बहुत कुछ सीख सकते हैं. मैंने उनके साथ फिल्म फिल्म ‘हॉर्न ‘ओके’ प्लीज’ में काम किया था और बहुत मजा आया था. अब भी जब मैं उन्हें कॉल करता हूं, तो वो मुझे अपने बेटे जैसा ही ट्रीट करते हैं. कोई फर्क नहीं है.”

ने Actor से सवाल पूछा, “नाना पाटेकर ने आपको एक्टिंग के बारे में क्या टिप्स दिए.” मुजम्मिल इब्राहिम ने कहा, “उन्होंने कोई टिप्स नहीं दिए, लेकिन जब वे मुझसे मिले तो उन्होंने मुझे कॉन्फिडेंस दिया.”

Actor ने याद किया कि साल 2007 में आई एक हिंदी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धोखा’ के रिलीज होने के बाद नाना पाटेकर ने उनके काम की सराहना की थी. Actor मुजम्मिल इब्राहिम ने को बताया, “मुजम्मिल, ‘धोखा’ के बाद तुम्हारी बहुत तारीफ हो रही है. भले ही फिल्म सुपरहिट नहीं हुई, लेकिन तुम्हारी तारीफ हो रही है. मैं तुम्हारे साथ काम करने के लिए एक्साइटेड हूं.”

Actor ने फिल्म ‘हॉर्न ‘ओके’ प्लीज’ के अनुभव के बारे में बताया. उन्होंने कहा, “जब हम साथ में सीन करते थे, क्योंकि कॉमेडी में आपको अपनी टाइमिंग से सीन को सेट करना पड़ता है. फिल्म में हमारे साथ सतीश शाह, अली असगर समेत कई बेहतरीन कलाकारों की टोली थी. इसलिए उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया.”

आखिर में मुजम्मिल ने कहा कि इस अनुभव ने उन्हें एक कलाकार, एक्टर और कॉमेडियन के तौर पर निखारा है. उन्होंने कहा, “मैंने एक कलाकार के तौर पर अपना एक बहुत अलग पहलू देखा और उस समय मुझे बहुत मजा आया.”

–

एनएस/वीसी

Share