Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
गोल्फ़,खेल

नवा रायपुर ओपन से पीजीटीआई की वापसी, 1 करोड़ की इनामी राशि पर नजर

नवा रायपुर ओपन से पीजीटीआई की वापसी, 1 करोड़ की इनामी राशि पर नजर

नवा रायपुर, 8 सितंबर . प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) ‘नवा रायपुर ओपन’ के साथ नवा रायपुर में वापसी कर रहा है. यह टूर्नामेंट 15 से 18 सितंबर, 2026 तक छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में आयोजित किया जाएगा.

इस पहले ‘नवा रायपुर ओपन’ को छत्तीसगढ़ Government का सहयोग मिल रहा है. Sunday को इस इवेंट की शुरुआत के मौके पर पीजीटीआई प्रमुख कपिल देव मौजूद रहेंगे.

इस टूर्नामेंट में 132 प्रोफेशनल गोल्फर 1 करोड़ रुपए की इनामी राशि के लिए मुकाबला करेंगे. टूर्नामेंट में India के कई जाने-माने प्रोफेशनल खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें सप्तक तलवार, हनी बैसोया, वीर अहलावत, अक्षय शर्मा, खालिन जोशी, राशिद खान, मनु गंडास और महू के ओम प्रकाश चौहान शामिल हैं. इसमें 18 विदेशी खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं.

टूर्नामेंट के हफ्ते की शुरुआत 13 सितंबर को प्रो-एम इवेंट से होगी, जिसके बाद 14 सितंबर को आधिकारिक प्रैक्टिस राउंड होगा. प्रोफेशनल मुकाबला 15 से 18 सितंबर तक चार राउंड में खेला जाएगा.

पीजीटीआई के प्रेसिडेंट कपिल देव ने कहा, “नवा रायपुर में India में प्रोफेशनल गोल्फ के लिए एक अहम डेस्टिनेशन बनने की पूरी क्षमता है. इस साल शहर में दूसरे टूर्नामेंट के साथ वापसी करना इसकी क्षमता पर हमारे भरोसे को दिखाता है. मैं 13 सितंबर को लॉन्च के मौके पर मौजूद रहने और इस क्षेत्र में गोल्फ और गोल्फ टूरिज्म के विकास में सहयोग करने के लिए उत्सुक हूं.”

‘नवा रायपुर ओपन’ की शुरुआत India में प्रोफेशनल गोल्फ के लिए नवा रायपुर को एक पसंदीदा डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित करने के प्रति पीजीटीआई की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

यह टूर्नामेंट देश भर से आने वाले खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों के सामने शहर के स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर, मेहमाननवाजी और प्राकृतिक सुंदरता को भी पेश करेगा, जिससे नवा रायपुर को एक उभरते हुए टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर बढ़ावा देने की कोशिशों में मदद मिलेगी.

–

एएसएच/पीएम

Share