धरोई पर्यटन प्रोजेक्ट का 95 फीसदी काम पूरा, 3-4 महीने में खुलेगा रिवर फ्रंट: कार्यकारी इंजीनियर

मेहसाणा, 29 अक्टूबर . धरोई हेडवर्क्स डिवीजन नंबर-1 (धरोई कॉलोनी) के प्रभारी कार्यकारी इंजीनियर एसएस पटेल ने बताया कि धरोई पर्यटन प्रोजेक्ट के मास्टरप्लान के तहत बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क, बिजली, नाला और वॉटर स्पोर्ट एरिना का काम पूरा हो चुका है, जबकि रिवर फ्रंट का काम अंतिम चरण में है और 3-4 महीने में पूरा हो जाएगा. पर्यटन को प्रमोट करने के लिए धरोई एडवेंचर फेस्ट का भी आयोजन किया जाएगा.
धरोई हेडवर्क्स डिवीजन नंबर-1 (धरोई कॉलोनी) के प्रभारी कार्यकारी इंजीनियर एसएस पटेल ने कहा, “धरोई प्रवासन प्रोजेक्ट के अंतर्गत जो भी मास्टरप्लान है, उसके तहत बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क, बिजील, नाला का कार्य पूरा हो चुका है. वॉटर स्पॉट एरिना का विकास हो चुका है. रिवर फ्रंट का काम अपने अंतिम चरण में है और आने वाले 3-4 महीने में इसे पूरा कर लिया जाएगा.”
उन्होंने कहा कि भविष्य में यहां पर जो भी पर्यटक आएंगे, उनके रहने की सुविधा के लिए यहां पर टेंट सिटी, होटल, रिसॉर्ट की व्यवस्था की जा रही है. निजी निवेशक यहां आकर इसमें निवेश करें, उसी के हिसाब से आयोजन किया जा रहा है.
एसएस पटेल ने कहा कि प्रवासन विभाग द्वारा धरोई पर्यटन का जो भी काम हुआ है, वो लोगों तक पहुंचे और वो यहां प्रवास करने के लिए आएं, उसके लिए धरोई एडवेंचर फेस्ट का आयोजन भी होने वाला है.
उन्होंने कहा कि फेज 1 के अंदर धरोई टूरिज्म प्रोजेक्ट के लिए जो भी रोड नेटवर्क, बिल्डिंग्स, कैफे, रेस्तरां, गार्डन, प्लाजा, वॉटर सप्लाई, बिजली, लैंडस्केपिंग और हार्डस्केपिंग समेत पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर का काम लगभग अपने अंतिम चरण में है. 95 फीसदी काम लगभग पूरा हो चुका है.
कार्यकारी इंजीनियर एसएस पटेल ने बताया कि दूसरे फेज में रिवर फ्रंट और जो भी गतिविधि होने वाली है, जैसे कि थिएटर, लोअर प्रोमिनाड और अपर प्रोमिनाड (तट पथ या सार्वजनिक सैरगाह), से संबंधित कामों में विकास हुआ है.
Gujarat के मेहसाणा जिले में साबरमती नदी पर स्थित धरोई डैम को Government एक ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित कर रही है. Ahmedabad से लगभग 75 किलोमीटर दूर इस डैम को केंद्र बनाकर उत्तर Gujarat का नया टूरिज्म सर्किट बनाया जा रहा है, जो वडनगर, तरंगा, अंबाजी और रानी की वाव जैसे स्थलों को कनेक्ट करेगा. करीब 1100 करोड़ रुपए की लागत वाला यह प्रोजेक्ट तीन चरणों में पूरा किया जाएगा.
यहां एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स एरिना, एम्फीथिएटर वाला रिवर फ्रंट, अपर और लोअर प्रोमिनाड, पंचतत्व पार्क, नाद ब्रह्म उपवन और वॉटर एक्सपीरियंस पार्क जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं.
–
केके/डीकेपी


