धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भटगांव से 1.20 लाख रुपए के पटाखे जब्त

धमतरी, 12 अक्टूबर . छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में त्योहारी सीजन से पहले अवैध पटाखा कारोबार पर Police ने बड़ी कार्रवाई की है. रुद्री Police ने ग्राम भटगांव में दबिश देकर 1.20 लाख रुपए के अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया है. आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Police के अनुसार, आगामी त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से धमतरी Police द्वारा अवैध पटाखों के भंडारण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है. Police अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को इस संबंध में सतत निगरानी रखने और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

इसी क्रम में थाना रुद्री Police को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भटगांव स्थित एक नवनिर्मित मकान में बिना वैध अनुज्ञप्ति के बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण कर बिक्री की तैयारी की जा रही है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना रुद्री की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बताए गए स्थान पर दबिश दी.

मौके पर जांच के दौरान Police को विभिन्न कंपनियों के पटाखे मिले, जिन्हें बिना वैध लाइसेंस के भंडारित किया गया था. Police ने मौके से कुल 10 खाची और 1 कार्टून में रखे पटाखे जब्त किए, जिनकी अनुमानित कीमत 1,20,000 रुपए आंकी गई है. Police ने बताया कि पटाखों का असुरक्षित तरीके से भंडारण आगजनी और बड़ी दुर्घटना की आशंका पैदा कर सकता था, जिससे आसपास के लोगों की जानमाल को खतरा हो सकता था.

आरोपी की पहचान शुभम देवांगन ( 20) निवासी ग्राम भटगांव, थाना रुद्री, जिला धमतरी के रूप में हुई है. Police ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.

धमतरी Police ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि पटाखों का भंडारण और विक्रय केवल वैध अनुज्ञप्ति और निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही करें. बिना अनुमति पटाखों का भंडारण या बिक्री कर आमजन की सुरक्षा को खतरे में न डालें. किसी भी स्थान पर अवैध रूप से पटाखों के भंडारण या बिक्री की जानकारी मिलने पर तत्काल Police को सूचित करें.

–

एससीएच/वीसी

Leave a Comment