
पालघर, 3 सितंबर . Maharashtra की सियासत में दिशा सालियान केस की सीबीआई जांच को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. इस मामले को लेकर वसई-विरार की भाजपा विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने कहा कि न्याय व्यवस्था पर उन्हें पूरा भरोसा है और यह फैसला दिशा सालियान को न्याय दिलाने की दिशा में बड़ा कदम है.
स्नेहा दुबे पंडित ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, “Maharashtra में हो या हमारे देश में, कानून का राज चलता है और मुझे हमारी न्यायिक व्यवस्था पर पूरा विश्वास है. अगर कोर्ट ने सीबीआई की जांच के आदेश दिए हैं तो मुझे ऐसा लगता है एक महिला के लिए, एक लड़की के लिए, ये बहुत ही एक सकारात्मक निर्णय है. इनको दिशा सालियान को न्याय मिलने के रास्ते में एक बहुत बड़ी राहत मिली है.”
उन्होंने आगे कहा, “मुझे ऐसा लगता है कि सीबीआई की निष्पक्ष जांच होगी. दिशा सालियान के परिजन न्याय की प्रतीक्षा में हैं, उनको न्याय मिलेगा, दिशा सालियान को न्याय मिलेगा. भले आरोपी कोई भी हो, किसी भी दबाव में न आते हुए सीबीआई जांच करेगी.”
वहीं, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले सीईओ के रूप में रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति पर आईयूएमएल सांसद हारिस बीरन के बयान पर भी स्नेहा दुबे पंडित ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.
उन्होंने कहा, “वह रिटायर्ड हैं. अगर वो Governmentी कर्मचारी होकर उनकी नियुक्ति की जाती तो उनका यह बयान जायज होता.”
विधायक ने इस नियुक्ति को सकारात्मक बताते हुए कहा, “और मुझे ऐसा लगता है कि जिनकी नियुक्ति ट्रस्ट के लिए हुई है, वो काफी अच्छी नियुक्ति है. अगर आप देखे जाएंगे तो गोविंदगिरि महाराज जी की भी नियुक्ति हुई है तो मैं इसको बहुत ही सकारात्मक तरीके से लेती हूं.”
–
एससीएच/डीकेपी