Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

देश की जीडीपी में एमएसएमई का 30 प्रतिशत से ज्यादा योगदान : जीतनराम मांझी

देश की जीडीपी में एमएसएमई का 30 प्रतिशत से ज्यादा योगदान : जीतनराम मांझी

New Delhi, 29 नवंबर . India का एमएसएमई सेक्टर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बना हुआ है. Union Minister जीतनराम मांझी ने कहा कि 10.19 करोड़ से ज्यादा उद्यमों वाला भारतीय एमएसएमई सेक्टर 40 करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार दे रहा है, जीडीपी में 30 प्रतिशत से ज्यादा योगदान दे रहा है और India से कुल निर्यात में 45 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा इसी सेक्टर का है.

उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में एमएसएमई सेक्टर द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका का जिक्र किया. Union Minister ने कहा कि एमएसएमई न केवल रोजगार के बड़े अवसर प्रदान करते हैं बल्कि ग्रामीण और पिछड़े इलाकों के औद्योगीकरण में भी मदद करते हैं.

बता दें कि Union Minister जीतनराम मांझी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय एससी-एसटी हब (एनएसएसएच) कॉन्क्लेव में बोल रहे थे.

Union Minister ने कहा कि छत्तीसगढ़ वन और खनिज आधारित उद्योगों के विकास के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान करता है और एमएसएमई मंत्रालय इन इकाइयों को फलने-फूलने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए कई उपाय कर रहा है.

उन्होंने एमएसएमई सेक्टर को सशक्त बेनाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला और कहा कि यह कॉन्क्लेव एससी-एसटी उद्यमियों को नए विचारों को तलाशने, आपसी व्यापारिक अवसरों और इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने में मदद करेगा.

जीतनराम मांझी ने Prime Minister के ‘विकसित India 2047’ के सपने को साकार करने और राज्य के लोगों के समावेशी विकास के लिए केंद्र और राज्य Governmentों के बीच करीबी समन्वय के साथ काम करने के महत्व का भी जिक्र किया.

उन्होंने प्रतिभागियों खासकर युवाओं से केंद्र और राज्य Governmentों द्वारा दी जा रही विभिन्न योजनाओं का पूरा लाभ उठाने और आत्मनिर्भरता और विकास के लिए उद्यमिता को अपनाने का आग्रह किया.

राज्य के वाणिज्य और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि राज्य Government एससी और एसटी समुदायों के उद्यमियों को बढ़ावा देने और औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में तेजी लाने के लिए प्रतिबद्ध है.

उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में छत्तीसगढ़ में 3,971 नए उद्योग स्थापित किए गए हैं, जिससे 54,000 से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं.

कॉन्क्लेव के दौरान सफल लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और सफल उद्यमी बनने की अपनी यात्रा में राष्ट्रीय एससी-एसटी हब और अन्य Governmentी पहलों द्वारा निभाई गई भूमिका पर प्रकाश डाला.

–

वीकेयू/पीएम

Share