Skip to content
Thursday, 15 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘देश का माहौल खराब करने की साजिश’, नेहा बोरा पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

‘देश का माहौल खराब करने की साजिश’, नेहा बोरा पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

गोंडा, 15 अक्टूबर . भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने नेहा बोरा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने इस पूरे मामले के पीछे साजिश और षड्यंत्र होने का दावा किया. बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कुछ ताकतें India की बढ़ती अर्थव्यवस्था और मजबूत स्थिति को सहन नहीं कर पा रही हैं और उनके इशारे पर देश में अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है.

समाचार एजेंसी से बातचीत में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि नेहा बोरा की सोच ऐसी है, जिससे उन्हें लगता है कि कुछ लोग India में भी Pakistan और बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करना चाहते हैं. देश में अस्थिरता पैदा करने के प्रयास किए जा रहे हैं. India की बढ़ती आर्थिक ताकत और मजबूती से कुछ विदेशी ताकतें खुश नहीं हैं. ऐसी ताकतों के इशारे पर काम करते हुए कुछ लोग देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि पहली बार Supreme Court के नाम पर मार्च निकाला गया है. देश में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अलग-अलग तरीकों से देश का माहौल खराब करना चाहते हैं. भाजपा नेता ने कहा कि Government को गिराना इन लोगों के लिए संभव नहीं है, क्योंकि यह Government किसी की दया पर निर्भर नहीं है, बल्कि पूर्ण बहुमत से बनी है.

भाजपा नेता ने दावा किया कि इस तरह की गतिविधियों से संबंधित लोगों के लिए भविष्य में सत्ता तक पहुंचना मुश्किल होगा. इनके पास देश का माहौल खराब करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है. सिंह ने Pakistan, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग India को इन देशों जैसे हालात की ओर ले जाना चाहते हैं. उन्होंने दोहराया कि इन गतिविधियों के पीछे साजिश और षड्यंत्र है.

–

पीएसके

Share