
पुणे, 10 अक्टूबर . Maharashtra के ठाणे जिले के कल्याण पश्चिम स्थित दुर्गाडी किले में नवरात्रि और दशहरा उत्सव के दौरान लगने वाले मेले को देखते हुए यातायात Police ने विशेष नियंत्रण अधिसूचना जारी की है.
विशेष नियंत्रण अधिसूचना के तहत 11 से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक शहर के विभिन्न मार्गों पर छह पहिया वाहनों, भारी एवं बहुधुरी वाहनों तथा निजी और Governmentी बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा. यह निर्णय मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात सुचारू रखने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए लिया गया है.
ठाणे शहर यातायात विभाग के Police उपायुक्त पंकज शिरसात द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कल्याण नाका, खोनी निसर्ग ढाबा, नेवाली नाका, श्रीराम चौक, आधारवाड़ी चौक, रंजनोली नाका और सवाद नाका सहित विभिन्न स्थानों पर भारी वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा.
यातायात Police ने प्रतिबंधित मार्गों के लिए वैकल्पिक रास्ते भी निर्धारित किए हैं. कल्याण नाका से आने वाले वाहनों को मुंब्रा बाईपास, खारेगांव टोल प्लाजा और Mumbai -नासिक राजमार्ग से जाने की सलाह दी गई है. खोनी निसर्ग ढाबा से आने वाले वाहन कल्याण फाटा, बदलापुर-अंबरनाथ मार्ग और कटाई-बदलापुर चौक से आगे जा सकेंगे. नेवाली नाका से आने वाले वाहनों को बदलापुर-अंबरनाथ राजमार्ग का इस्तेमाल करना होगा.
इसी तरह श्रीराम चौक से आने वाले भारी वाहन उल्हासनगर, शाहद और अंबरनाथ मार्ग से जाएंगे. आधारवाड़ी चौक से भिवंडी की ओर जाने वाले वाहनों को गांधारी पुल, बापगांव और सोनाले मार्ग से जाने की व्यवस्था की गई है. रंजनोली नाका से आने वाले वाहनों को खारेगांव टोल प्लाजा के रास्ते जाने की सलाह दी गई है, जबकि सवाद नाका से आने वाले वाहन सोनाले मार्ग का उपयोग कर सकेंगे.
यातायात प्रतिबंध Police वाहनों, अग्निशमन दल, एम्बुलेंस और अन्य आवश्यक सेवा वाहनों पर लागू नहीं होगा. यातायात Police ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने और Police प्रशासन को सहयोग देने की अपील की है.
–
डीके/डीकेपी