दीपावली और छठ पूजा पर मध्य रेलवे की बड़ी तैयारी, नियमित ट्रेनों के अलावा चलाई जाएंगी 1,000 विशेष ट्रेनें

Mumbai , 23 अक्टूबर . दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने व्यापक तैयारियां की हैं. त्योहारों पर यात्रियों को अपने घरों और गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए नियमित ट्रेनों के अलावा करीब 1,000 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. रेलवे का कहना है कि यात्रियों की जरूरत को देखते हुए आगे और विशेष ट्रेनें भी चलाई जा सकती हैं.
से बातचीत में Maharashtra में मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) स्वप्निल नीला ने बताया कि दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 1,000 से अधिक विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है. आवश्यकता पड़ने पर इनकी संख्या और बढ़ाई जा सकती है.
उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग त्योहार अपने परिवार के साथ मनाने के लिए घर जाएंगे. यात्रियों की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे और भारतीय रेलवे की ओर से विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है.
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अधिक ट्रेनों के संचालन की तैयारी की गई है. उन्होंने बताया कि पिछले साल संचालित की गई ट्रेनों में से 600 सेवाओं को नियमित किया गया है. इसके अतिरिक्त त्योहारों के दौरान करीब 998 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. इस तरह नियमित की गई सेवाओं और विशेष ट्रेनों को मिलाकर कुल संख्या लगभग 1,600 तक पहुंच गई है.
उन्होंने बताया कि इन विशेष ट्रेनों का संचालन 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक किया जा रहा है. इन ट्रेनों में यात्रियों के लिए लगभग 9 लाख 25 हजार सीटों की व्यवस्था की गई है. उपलब्ध सीटों में से करीब 85 प्रतिशत पर आरक्षण हो चुका है, जबकि कुछ सीटें अभी भी उपलब्ध हैं.
रेलवे अधिकारी ने कहा कि यात्रियों की मांग और जरूरत को देखते हुए अतिरिक्त विशेष ट्रेनों की व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस व्यवस्था से त्योहारों के दौरान यात्रियों की बड़ी संख्या को राहत मिलेगी.
स्वप्निल नीला ने बताया कि उत्तर प्रदेश और बिहार के अलावा Maharashtra के विभिन्न क्षेत्रों, दिल्ली और Rajasthan के लिए भी विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं. इससे अलग-अलग राज्यों में जाने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी.
त्योहारों के दौरान रेलवे स्टेशनों पर उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी प्रबंध किए गए हैं. उन्होंने बताया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, पुणे और नागपुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं. इनका उद्देश्य भीड़ को व्यवस्थित करना और यात्रियों को सुरक्षित तरीके से ट्रेन तक पहुंचने में मदद करना है.
उन्होंने यात्रियों से अपील की कि ट्रेन के समय, आरक्षण और अन्य जरूरी जानकारियों के लिए रेलवे के आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके.
–
डीकेएम/वीसी


