Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

झामुमो जिलाध्यक्ष के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत के मामले में झारखंड भाजपा ने बनाई पांच सदस्यीय जांच कमेटी

झामुमो जिलाध्यक्ष के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत के मामले में Jharkhand भाजपा ने बनाई पांच सदस्यीय जांच कमेटी

रांची, 23 अक्टूबर . Jharkhand के हजारीबाग जिले में Jharkhand मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के Governmentी अंगरक्षक निरंजन महतो की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस सनसनीखेज घटना की तह तक जाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश नेतृत्व ने एक पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है.

यह समिति घटनास्थल का दौरा कर सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करेगी और आगामी 26 अक्टूबर तक अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगी.

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार गठित इस प्रदेश स्तरीय जांच समिति की कमान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा को सौंपी गई है. इस समिति में प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा, प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर और हजारीबाग के जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह को बतौर सदस्य शामिल किया गया है.

गौरतलब है कि Thursday सुबह बड़कागांव थाना क्षेत्र के उरीमारी स्थित झामुमो जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के आवास पर उनके Governmentी बॉडीगार्ड और जिला Police बल के जवान निरंजन महतो का शव उनके बंद कमरे से बरामद हुआ था. शुरुआती जांच में एके-47 राइफल से गोली चलने की बात सामने आई थी.

Police यह पता लगाने में जुटी है कि यह दुर्घटनावश हथियार की साफ-सफाई के दौरान हुई अनहोनी है, आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य आपराधिक साजिश है. फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं. मामले की जांच कर रही Police पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

झामुमो के जिलाध्यक्ष सहित मौके पर मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं. भाजपा की जांच समिति जल्द ही हजारीबाग के उरीमारी स्थित घटनास्थल का दौरा करेगी और पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिलकर जानकारी लेगी. साथ ही, घटना से जुड़े तमाम तथ्यों की पड़ताल करेगी. पार्टी ने स्पष्ट किया है कि जवान की संदिग्ध मौत के हर पहलू की पारदर्शी जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके.

–

एसएनसी/एएसएच

Share