काशी के नमो घाट पर भव्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो, सीएम योगी ने किया पीएम मोदी के आगमन का स्वागत

वाराणसी, 25 अक्टूबर . भारतीय वायु सेना के 94 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में काशी के नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का आयोजन होगा. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने हर्ष व्यक्त किया है. साथ ही उन्होंने Prime Minister Narendra Modi और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के काशी आगमन का स्वागत एवं अभिनंदन किया है. उन्होंने कहा कि यह अवसर न केवल भारतीय वायु सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है, बल्कि औद्योगिक विकास और सनातन संस्कृति के गौरव को भी नई ऊंचाई प्रदान करने वाला है.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “आज अविनाशी काशी का आकाश भारतीय वायु सेना के शौर्य और पराक्रम से गौरवान्वित होगा. इस गौरवपूर्ण अवसर पर बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी में Prime Minister Narendra Modi तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन. भारतीय वायु सेना के 94 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में नमो घाट पर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में आप दोनों का आत्मीय सानिध्य प्राप्त होगा.”
सीएम योगी ने आगे लिखा, “इसके साथ ही Prime Minister अरविंद लिमिटेड की नई परिधान निर्माण इकाई का उद्घाटन कर वस्त्र उद्योग और क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति देंगे. मां गंगा की पावन धरा पर राष्ट्र रक्षा का पराक्रम, औद्योगिक विकास का संकल्प और सनातन संस्कृति का गौरव नए India की सामर्थ्यवान यात्रा को नई ऊंचाई प्रदान करेंगे.”
उपChief Minister केशव मौर्य ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “देश की सांस्कृतिक राजधानी एवं बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी आगमन पर Prime Minister Narendra Modi, आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!”
बता दें कि Prime Minister Narendra Modi 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी दौरे पर हैं. इस दौरान वह नमो घाट पर आयोजित होने वाले भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. Prime Minister ने अपने दौरे से एक दिन पहले social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वायुसेना के विमानों की शानदार तस्वीरें साझा करते हुए एयर शो को लेकर उत्साह व्यक्त किया.
पीएम मोदी ने तस्वीरों के साथ लिखा था, “उल्टी गिनती शुरू हो गई है. ‘विंग्स ओवर गंगा’, 25 अक्टूबर को वाराणसी में.” यानी वाराणसी में होने वाले एयर शो की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है.
–
एसडी/एएस


