Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘कर्नाटक से पानी लाएं रेवंत रेड्डी, करें राहुल गांधी और डीके शिवकुमार से बात’, तेलंगाना में संकट पर बोले शिवसेना नेता

‘कर्नाटक से पानी लाएं रेवंत रेड्डी, करें राहुल गांधी और डीके शिवकुमार से बात’, तेलंगाना में संकट पर बोले शिवसेना नेता

हैदराबाद, 25 अक्टूबर . तेलंगाना में जल और सूखा संकट के बीच Chief Minister रेवंत रेड्डी की किसानों से एक फसल टालने की अपील पर विपक्षी दलों ने प्रतिक्रिया दी है. शिवसेना (शिंदे) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष सिंकारु शिवाजी ने कहा है कि Chief Minister रेड्डी को कर्नाटक Government से बात करनी चाहिए और उनसे पानी की मांग करनी चाहिए.

शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष सिंकारु शिवाजी ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “अगर आज किसान खेतों में नहीं जाएंगे, तो हम क्या खाएंगे? इसका दूसरा विकल्प क्या है? आप (Chief Minister रेवंत रेड्डी) किसानों से कह रहे हैं कि यह मत करो, वह मत करो, तो फिर एक किसान अपना गुजारा कैसे करेगा? अगर किसान खेती नहीं करेंगे, अगर वे फसल उगाना शुरू नहीं करेंगे, तो हम क्या खाएंगे?”

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में पानी की कोई कमी नहीं है. वहां कांग्रेस पार्टी की Government है. सीएम रेवंत रेड्डी वहां से पानी लाकर तेलंगाना के लोगों को दे सकते हैं.

सिंकारु शिवाजी ने कहा, “कर्नाटक के Chief Minister डीके शिवकुमार कई बार तेलंगाना आ चुके हैं. उन्होंने कई बैठकों में हमें भरोसा दिलाया है कि ‘हम आएंगे, हम आपका समर्थन करेंगे और हम आपके साथ खड़े हैं’. आज आप (रेवंत रेड्डी) Chief Minister हैं, आप उनसे कह सकते हैं और वे वह पानी ला सकते हैं. आप तेलंगाना की खेती को बेहतर ढंग से विकसित कर सकते हैं, किसानों को पानी दे सकते हैं और तेलंगाना को सुरक्षित बना सकते हैं.”

शिवसेना नेता ने कहा कि सत्ता आपके (रेवंत रेड्डी) हाथों में है. हमारे पड़ोसी राज्य कर्नाटक में पानी है. आप वहां से पानी लाकर तेलंगाना में पहुंचा सकते हैं. राहुल गांधी से बात करें, कर्नाटक Government से बात करें और तेलंगाना को बचाएं. उन्होंने कहा, “अगर आप इस तरह के बयान देंगे, तो काम कैसे चलेगा? किसानों का क्या होगा? तेलंगाना के लोगों का क्या होगा? जो लोग खेती पर निर्भर हैं, वे कहां जाएंगे? इसलिए, रेवंत रेड्डी को यह समझना चाहिए. सबसे पहले कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक से बात करें और पानी लेकर आएं.”

इसी बीच, शिवसेना नेता ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “जो कोई भी India के विकास में बाधा डालता है, उसे देशद्रोही माना जा सकता है. चाहे कोई भी गठबंधन, पार्टी या नेता हो, जो India के विकास को रोकता है या देश के खिलाफ काम करता है, वह देशद्रोही है.”

विदेश दौरों पर कांग्रेस सांसद की मुलाकातों को लेकर उन्होंने कहा, “राहुल गांधी का देशद्रोहियों से मिलना सब India देख रहा है. India की जनता पूरी तरह जागरूक है. जब सही समय आएगा, तो निश्चित मानिए कि ‘इंडिया’ गठबंधन के पास अभी जितनी सीटें हैं, वे उन्हें भी नहीं बचा पाएंगे.”

उन्होंने कहा, “जो लोग विकास रोकते हैं और India पर हमले करते हैं, वे देशद्रोही हैं. जनता अच्छी तरह जानती है कि ऐसे देशद्रोहियों से मिलने का क्या मतलब होता है. India की जनता उन सभी लोगों को देख रही है जो इन देशद्रोहियों से मिलते हैं, उनसे दोस्ती करते हैं या उनके प्रति अपना लगाव दिखाते हैं.”

सिंकारु शिवाजी ने कहा, “मैं आज लोगों से अपील करता हूं कि वे देखें कि असल में India का विकास कौन कर रहा है, कौन सच्चे दिल से देश का समर्थन कर रहा है, कौन दुनिया भर में India का मान बढ़ा रहा है और कौन India की तरक्की को रोकने की कोशिश कर रहा है. जनता को यह बात समझनी चाहिए.”

‘वोट चोरी’ के विषय पर शिवसेना नेता ने कहा, “उन्होंने ड्रामा करना शुरू कर दिया है. कभी वोट चोरी का बहाना बनाते हैं, कभी ईवीएम का, तो कभी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का. उन्हें पहले से ही पता है कि उन्हें कुछ नहीं मिलने वाला, उन्हें वोट नहीं मिलेंगे और जनता का प्यार भी उन्हें हासिल नहीं है. इसीलिए उन्होंने यह ड्रामा रचा है. क्रिकेट की तरह, जहां कोई बल्लेबाज खुद ही अपनी विकेट पर शॉट मारकर ‘हिट-विकेट’ आउट हो जाता है, राहुल गांधी भी बिल्कुल वैसा ही अपने साथ कर रहे हैं.”

–

डीसीएचच/

Share