Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

देश को अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का षड्यंत्र रच रहीं कुछ राजनीतिक ताकतें: सीएम योगी

देश को अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का षड्यंत्र रच रहीं कुछ Political ताकतें: सीएम योगी

Lucknow, 25 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों के बीच कहा है कि संकीर्ण मानसिकता वाली कुछ Political ताकतें सत्ता के स्वार्थ में देश को अस्थिरता, अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का षड्यंत्र रच रही हैं. उन्होंने कहा कि चुनौतियों के बावजूद India अपने विकास के लक्ष्य के प्रति अडिग संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Sunday सुबह social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “Prime Minister Narendra Modi के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में India ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का नया अध्याय लिखा है. आज India विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी है और आत्मनिर्भरता, नवाचार तथा विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है.”

उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ ‘नए भारत’ में लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत हुई हैं. नीति-निर्माण के केंद्र में आम जनता है, गरीब कल्याण शासन की प्राथमिकता है, अंत्योदय आत्मनिर्भरता का आधार है और जनभागीदारी विकास को जन-आंदोलन का रूप दे रही है. सीएम योगी ने कहा कि आस्था, अस्मिता और आत्मविश्वास से परिपूर्ण नए India में सामाजिक न्याय, नारी सशक्तीकरण, डिजिटल नवाचार और आर्थिक समृद्धि की संभावनाएं साकार हो रही हैं. विकास की यह यात्रा जन-आकांक्षाओं को अवसरों में बदलते हुए राष्ट्र की सामर्थ्य को निरंतर विस्तार दे रही है.

साथ ही, उन्होंने लिखा, “आज जब विश्व के अनेक हिस्से हिंसा और अस्थिरता से जूझ रहे हैं, India लोकतांत्रिक स्थिरता, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक चेतना के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है. ऐसे समय में संकीर्ण मानसिकता वाली कुछ Political ताकतें सत्ता के स्वार्थ में देश को अस्थिरता, अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का षड्यंत्र रच रही हैं. राष्ट्रीय हितों को ताक पर रखकर वैश्विक मंचों पर India की छवि धूमिल करने का निरंतर प्रयास कर रही हैं.”

Chief Minister ने आगे कहा कि इन चुनौतियों के बावजूद India अपने विकास के लक्ष्य के प्रति अडिग संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है. इस राष्ट्रीय यात्रा में उत्तर प्रदेश अपनी विशाल कृषि क्षमता, विस्तृत होते औद्योगिक आधार, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और युवा शक्ति के सामर्थ्य के बल पर कृषि से विनिर्माण तक, निवेश से रोजगार सृजन तक, हर क्षेत्र में प्रगति को गति दे रहा है और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

सीएम योगी ने कहा, “हमारा संकल्प अटल है- राष्ट्रहित सर्वोपरि, राष्ट्रीय एकता अक्षुण्ण और विकास की गति अविराम. राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ India की प्रगति का यह महायज्ञ अनवरत जारी रहेगा.”

–

डीसीएच/

Share