Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

महाराष्ट्रः नासिक में मिनी ट्रक और पिकअप की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

Maharashtraः नासिक में मिनी ट्रक और पिकअप की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

नाशिक, 25 अक्टूबर . Maharashtra के नासिक जिले के येवला में दर्दनाक हादस हो गया. पुणे-इंदौर महामार्ग पर येवला तालुका के धानोरे शिवर में बड़े मारुति मंदिर के सामने आयशर मिनी ट्रक और पिकअप के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. हादसे में पिकअप में ले जाए जा रहे दो बैल भी जख्मी हुए हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धानोरे शिवर में बड़े मारुति मंदिर के सामने आयशर मिनी ट्रक और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हुई. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए. इसके अलावा पिकअप में ले जाए जा रहे दो बैल भी दुर्घटना की चपेट में आकर घायल हो गए.

हादसे के कारण पुणे-इंदौर महामार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया. इसके बाद महामार्ग पर यातायात सुचारु करने के प्रयास किए गए. अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. Police इस घटना के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

इससे पहले भी 5 अक्टूबर को नासिक के येवला शहर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से आयशर मिनी ट्रक की टक्कर होने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. यह हादसा येवला शहर के लक्ष्माई माता से नागड दरवाजा रोड स्थित पिंजर गली परिसर में हुआ था. आयशर मिनी ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी. टक्कर इतनी भीषण थी कि खड़ा ट्रक कुछ दूरी तक घसीटता चला गया. वहीं, ट्रक के आगे खड़ी कार भी चपेट में आकर घसीटती चली गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ था. घायल को उपचार के लिए येवला उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

स्थानीय लोगों के अनुसार लक्ष्माई माता से नागड दरवाजा रोड के किनारे बड़ी संख्या में वाहन खड़े किए जाते हैं. इससे सड़क का काफी हिस्सा वाहनों से घिर जाता है और यातायात के लिए कम जगह बचती है. इसी कारण यहां दुर्घटना का खतरा बढ़ा है.

–

ओपी/पीएम

Share