Skip to content
Monday, 26 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

’10 सीट भी जीतने में चुनौती होगी, पार्टी अब खत्म है’, जदयू से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह ने किया दावा

’10 सीट भी जीतने में चुनौती होगी, पार्टी अब खत्म है’, जदयू से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह ने किया दावा

Patna, 25 अक्टूबर . जनता दल युनाइटेड (जदयू) से छह वर्ष के लिए पार्टी के निकाले जाने पर विधायक अनंत सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है. पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनंत सिंह ने पार्टी के खत्म होने का दावा किया है.

पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनंत सिंह ने कहा, “हमको कोई गम नहीं है, जनता हमारी मालिक और भगवान है. पार्टी की ओर से जो कार्रवाई की गई है, वह बढ़िया है. इससे हमें कोई दिक्कत नहीं है. पार्टी नीतीश कुमार की थी, अब नीतीश कुमार खुद ही पार्टी में नहीं हैं. क्या वे पार्टी में हैं? हमारा कहना है कि पार्टी से निकाल दें. पार्टी नीतीश कुमार की थी, अब तो पार्टी ही खत्म हो गई.”

अनंत सिंह ने कहा, “जदयू को 10 सीट भी जीतने में भी बड़ी चुनौती होगी. हमें नहीं पता है कि हमारे खिलाफ कार्रवाई किसने करवाई है, जो पार्टी का मालिक होगा, वही कार्रवाई किया होगा. हम किसी पार्टी में नहीं जाएंगे और अपनी पार्टी बनाएंगे. हमारी विधायकी पर भी कार्रवाई को लेकर हमको कोई दिक्कत नहीं है. हम जहां रहते हैं, वहीं रहते हैं. हम पार्टी के पास टिकट लेने नहीं गए थे बल्कि पार्टी ने हमको बुलाकर टिकट दिया था. अब पार्टी में कुछ नहीं बचा है.”

अनंत सिंह ने आगे कहा, “हम जदयू का भविष्य देख रहे हैं कि वो अब खत्म है. जो मंत्री बने बैठे हैं, चुनाव में उनको पता चल जाएगा. नीतीश कुमार से हमारी कोई दूरी नहीं है, हम उनसे मुलाकात करेंगे. उनसे मिलने में हमको कोई दिक्कत नहीं है.” उन्होंने कहा कि निशांत अभी क्या हैं? जनता को हमारी ओर से बधाई और उसको जिंदाबाद. जनता भगवान और मालिक है, जो जैसा करेगा उसको जनता जवाब देगी. हमारी गलती होगी तो जनता हमको जवाब देगी और पार्टी गलत होगी तो पार्टी को जवाब देगी.

अनंत सिंह ने कहा, “नीरज कुमार ने पार्टी को क्या दे दिया है, यह पार्टी जाने. हमारी कोई चिंता न करे. नीतीश कुमार की हम कभी बुराई नहीं करेंगे, चाहे किसी पार्टी में जाएं या कहीं भी रहें.

–

एसडी/पीएम

Share