यूपी चुनाव 2027 : बिजनौर की आठों विधानसभा सीटों पर पिछली बार हुई थी कांटे की टक्कर

Lucknow, 26 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी Political पार्टियां जुट गई हैं. सभी पार्टियां अपने पक्ष में समीकरण बनाने में लगी हुई हैं. इसके साथ ही पार्टियों की ओर से बड़े-बड़े दावे भी किए जा रहे हैं. अगर 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की बात करें तो जिले की आठ सीटों, नजीबाबाद, नगीना, बढ़ापुर, धामपुर, नेहटौर, बिजनौर, चांदपुर, नूरपुर, पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिला था.
गंगा के किनारे बसे इस जिले में गन्ने की मिठास इलाके में फैली ही है, जब इसकी मिठास चाय में घुलती है तो चुस्की के साथ ही राजनीति भी तरोताजा हो जाती है. गन्ने और धान की खेती से यहां की अर्थव्यवस्था भी हरी-भरी रहती है. ऐसे में यहां की राजनीति को समझने के लिए पिछले चुनाव के नतीजों पर गौर करना आवश्यक हो जाता है. वर्ष 2022 के चुनाव में बिजनौर की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा और Samajwadi Party (सपा) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी. दोनों पार्टियां 4-4 सीटें जीतने में सफल हुई थीं.
नजीबाबाद : इस सीट से 2022 के चुनाव में Samajwadi Party के उम्मीदवार तसलीम अहमद ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने भाजपा उम्मीदवार राजा भरतेंद्र सिंह को 23,770 वोटों से हराया था. तसलीम अहमद को 1,02,675 वोट मिले थे. जबकि भाजपा उम्मीदवार राजा भरतेंद्र सिंह को 78,905 वोट मिले थे. तीसरे नंबर पर बसपा के प्रत्याशी शहनवाज आलम थे, उनको 44,727 वोट मिले थे. कांग्रेस की स्थिति यहां काफी खराब थी, क्योंकि कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद सलीम अंसारी को सिर्फ 1,958 मिले थे.
नगीना (सुरक्षित) : यहां से 2022 में Samajwadi Party के उम्मीदवार मनोज कुमार पारस ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी डॉ. यशवंत सिंह को 26,451 वोटों से हराया था. सपा उम्मीदवार को 97,155 वोट मिले थे. वहीं, भाजपा प्रत्याशी को 70,704 वोट मिले थे. तीसरे नंबर पर बसपा के प्रत्याशी ब्रजपाल सिंह थे. बसपा उम्मीदवार को 40,164 वोट मिले थे.
बढ़ापुर : इस सीट से 2022 में भाजपा प्रत्याशी कुंवर सुशांत सिंह को जीत मिली थी. उन्होंने Samajwadi Party के उम्मीदवार कपिल कुमार को 14,345 वोटों से हराया था. भाजपा के कुंवर सुशांत सिंह को 1,00,100 वोट मिले थे. सपा उम्मीदवार कपिल कुमार को 85,755 वोट मिले थे. इस सीट पर तीसरे नंबर पर बसपा के मोहम्मद गाजी थे. मोहम्मद गाजी को 46,638 वोट मिले थे.
धामपुर : 2022 में भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी. भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार राणा ने Samajwadi Party के नईमुल हसन को 203 वोटों के मामूली अंतर से हराया था. अशोक कुमार राणा को 81,791 वोट मिले थे. सपा के नईमुल हसन को 81,588 वोट मिले थे. इस सीट पर तीसरे नंबर पर बसपा के ठाकुर मूलचंद्र चौहान थे. उनको 38,993 वोट मिले थे.
नहटौर (सुरक्षित) : इस विधानसभा सीट से 2022 में भाजपा और आरएलडी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी. भाजपा के ओम कुमार ने आरएलडी के मुंशी राम को महज 258 वोटों से हराया था. ओम कुमार को 77,953 वोट मिले थे. इस सीट पर तीसरे नंबर पर बसपा की प्रिया सिंह थीं. उनको 38,020 वोट मिले थे.
बिजनौर (सदर) : इस सीट पर 2022 के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार सुधि चौधरी को जीत मिली थी. सुधि चौधरी ने आरएलडी के नीरज चौधरी को 1,445 वोटों से हराया था. भाजपा की सुधि चौधरी को 97,165 वोट मिले थे. दूसरे नंबर पर रहे आरएलडी उम्मीदवार नीरज चौधरी को 95,720 मत मिले थे. इस सीट पर भी तीसरे नंबर पर बसपा की रुचि वीरा थीं. रुचि वीरा को 52,035 वोट मिले थे.
चांदपुर : 2022 के चुनाव में Samajwadi Party और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर हुई थी. सपा के स्वामी ओमवेश ने भाजपा की महिला उम्मीदवार कमलेश सैनी को 234 वोटों से हराया था. स्वामी ओमवेश को 90,522 वोट मिले थे. भाजपा की कमलेश सैनी को 90,288 मत मिले थे. इस सीट पर तीसरे नंबर पर बसपा के शकील अहमद थे. शकील को 37,359 वोट मिले थे.
नूरपुर : इस सीट पर 2022 में Samajwadi Party ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की थी. Samajwadi Party के राम अवतार सिंह को 92,574 वोट मिले थे. इस सीट पर दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के सी.पी. सिंह को 86,509 वोट मिले थे. नूरपुर सीट पर तीसरे नंबर पर बसपा के हाजी जियाउद्दीन अंसारी थे. उन्हें 31,300 वोट मिले थे.
–
एसडी/एबीएम


