पीएम मोदी पहुंचे काशी, अरविंद टेक्सटाइल्स मिल का करेंगे लोकार्पण, नमो घाट पर देखेंगे एयर शो

वाराणसी, 25 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi Sunday को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे. उनके इस दौरे में औद्योगिक विकास, महिला रोजगार और भारतीय वायुसेना के शौर्य की झलक देखने को मिलेगी.
Prime Minister मिर्जामुराद के खोचवां में अरविंद टेक्सटाइल्स मिल का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद नमो घाट पर आयोजित एयर शो में वायुसेना के विमानों की कलाबाजियां देखेंगे. इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे.
Prime Minister के खोचवां पहुंचने पर Chief Minister योगी आदित्यनाथ और Governor ने उनकी अगवानी की. अरविंद टेक्सटाइल्स मिल के लोकार्पण को लेकर कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल और नमो घाट तक सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है.
Prime Minister के दौरे को लेकर वाराणसी में उत्साह का माहौल है. नमो घाट पर एयर शो देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. घाट तक जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है और लोगों को निर्धारित मार्ग से कतारबद्ध होकर आगे बढ़ाया जा रहा है. शहर के कई हिस्सों में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है.
Prime Minister के आगमन को देखते हुए बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर नमो घाट तक शहर के प्रमुख चौराहों, पार्कों और सड़कों को सजाया गया है. एयरपोर्ट से Police लाइन होते हुए नमो घाट तक Government की उपलब्धियों और विभिन्न योजनाओं को दर्शाने वाले होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं. भाजपा की योजना के तहत Police लाइन में युवा Prime Minister का स्वागत करेंगे.
काशी में Prime Minister के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. औद्योगिक परियोजना के लोकार्पण के साथ एयर शो इस दौरे के प्रमुख आकर्षण होंगे. नमो घाट पर होने वाले प्रदर्शन में भारतीय वायुसेना के विमान अपनी हवाई कलाबाजियों से लोगों को रोमांचित करेंगे.
–
विकेटी/एएस

