Skip to content
Monday, 26 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

फारूक अब्दुल्ला का बयान गलत, जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा: बृजभूषण शरण सिंह

फारूक अब्दुल्ला का बयान गलत, जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा: बृजभूषण शरण सिंह

फारूक अब्दुल्ला का बयान गलत, जम्मू-कश्मीर India का अभिन्न अंग है और रहेगा: बृजभूषण शरण सिंह

गोंडा, 25 अक्टूबर . भाजपा नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के बयान को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर India का अभिन्न अंग है और रहेगा. India किसी की दया पर नहीं है.

भाजपा नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के बयान पर से बात करते हुए कहा कि अब्दुल्ला वरिष्ठ नेता हैं लेकिन कभी-कभी Pakistan के प्रति उनका लगाव साफ झलकने लगता है. उन्होंने कहा कि India किसी की दया पर निर्भर नहीं है बल्कि एक मजबूत और सनातन राष्ट्र है. India का अस्तित्व पिछले 50 या 100 वर्षों तक सीमित नहीं है.

बृजभूषण शरण सिंह ने जम्मू-कश्मीर और Pakistan के कब्जे वाले कश्मीर को India का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि यह हमेशा India का हिस्सा रहेगा. उन्होंने कहा कि भले ही आज परिस्थितियां कुछ अलग हैं लेकिन पूर्व Prime Minister पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में लिए गए फैसलों के कारण स्थिति ऐसी बनी. अगर उस समय अलग निर्णय लिया गया होता, तो आज India का नक्शा और भूगोल कुछ और होता. उन्होंने कहा कि India की संसद, केंद्र Government, Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत सभी Governmentें जम्मू-कश्मीर को India का अभिन्न हिस्सा मानती हैं.

बता दें कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व Chief Minister फारूक अब्दुल्ला ने उत्तर कश्मीर के बारामूला में एक पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि Pakistan अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर का मुद्दा उठाकर वहां के लोगों की आवाज उठा रहा है और उनकी रक्षा कर रहा है.

जामिया पोस्टर विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देश विरोधी ताकतें सक्रिय होने की कोशिश कर रही हैं. देश के लोगों को यह पहचानने की जरूरत है कि ऐसे लोग किनके साथ खड़े दिखाई देते हैं. जिस दिन Supreme Court का मार्च चल रहा था, उस दिन लोगों ने देखा होगा कि कौन किसके बगल में खड़ा था.

देश में लोगों को बांटने की राजनीति के सवाल पर भाजपा के पूर्व सांसद ने कहा कि India जैसे विविधता वाले देश में ऐसी राजनीति ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकती. देश में अलग-अलग धर्मों के लोग रहते हैं और हजारों जातियां हैं. ऐसे में सभी को साथ लेकर चलना जरूरी है.

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि India की ताकत उसकी विविधता और एकता में है. देश में लंबे समय तक वही राजनीति सफल हो सकती है, जो सभी वर्गों, जातियों और धर्मों के लोगों को साथ लेकर चले. लोगों को बांटकर राजनीति करने की कोशिश करने वालों को अंततः सफलता नहीं मिलेगी.

–

एसएके/पीएम

Share