दिशा केस में सीबीआई की एफआईआर से मिली शांति, न्याय की जगी उम्मीद : सतीश सालियान

Mumbai , 15 सितंबर . दिशा सालियन की मौत के मामले में सीबीआई की ओर से केस दर्ज किए जाने के बाद उनके पिता सतीश सालियन को न्याय की उम्मीद जगी है. उन्होंने कहा कि First Information Report दर्ज होने से उन्हें शांति मिली है और अब उन्हें पूरी उम्मीद है कि जांच के जरिए उनकी बेटी की मौत से जुड़े सवालों के जवाब सामने आएंगे.

सीबीआई की ओर से केस दर्ज किए जाने पर सतीश सालियन ने कहा कि अब उन्हें 100 प्रतिशत उम्मीद है कि उनकी बेटी को इंसाफ मिलेगा. First Information Report दर्ज होने के बाद उनके मन को शांति मिली है और उन्हें भरोसा है कि जांच आगे बढ़ेगी. लेकिन, वास्तविक खुशी तब होगी, जब जांच पूरी होगी और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी. उन्होंने आदित्य ठाकरे, सूरज पंचोली, डिनो मोरिया और कुछ अन्य लोगों के नाम लेते हुए उनके खिलाफ जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की.

सतीश सालियन ने बताया कि सीबीआई से पूछताछ के दौरान उन्होंने दिशा सालियन मामले को लेकर कई लोगों के नाम और अपनी शंकाओं से जुड़ी बातें साझा की थीं. उन्होंने परमबीर सिंह, सचिन वाजे और रिया चक्रवर्ती समेत अन्य लोगों का भी उल्लेख किया. उनका आरोप है कि कुछ प्रभावशाली लोगों ने मामले से जुड़े व्यक्तियों को कथित तौर पर संरक्षण देने या सबूतों को प्रभावित करने की कोशिश की. उनके पास जांच एजेंसी को बताने के लिए कई बातें हैं और जरूरत पड़ने पर वह विस्तृत जानकारी देने के लिए तैयार हैं.

सतीश सालियन ने अपनी बेटी की मौत की परिस्थितियों को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि शुरुआती तौर पर सामने आई कहानी और उनके मन में मौजूद सवालों के बीच उन्हें कई विसंगतियां नजर आती हैं. उन्होंने कहा कि मैंने सीबीआई को इस संबंध में महत्वपूर्ण बिंदुओं और संभावित सबूतों के बारे में बताया है. जांच एजेंसी को इन सभी पहलुओं की वैज्ञानिक और निष्पक्ष तरीके से जांच करनी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना वास्तव में किस परिस्थितियों में हुई थी.

सूरज पंचोली की ओर से दिशा सालियन को जानने से इनकार किए जाने के सवाल पर सतीश सालियन ने कहा कि किसी व्यक्ति के बयान से ज्यादा महत्वपूर्ण जांच में सामने आने वाले सबूत होते हैं. यदि किसी की भूमिका है तो जांच के दौरान उसे प्रमाणित किया जाना चाहिए. वह अपने आरोपों को जांच के सामने रखेंगे और उम्मीद करते हैं कि सबूतों के आधार पर सच्चाई सामने आएगी.

सतीश सालियन ने उस समय को याद करते हुए बताया कि दिशा की मौत की जानकारी मिलने से पहले Police की ओर से परिवार को यह बताया गया था कि किसी पार्टी से जुड़े मामले के सिलसिले में उन्हें Police स्टेशन आना है. उन्होंने कहा कि परिवार जब मालवणी Police स्टेशन की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में दोस्तों से दिशा की मौत की जानकारी मिली. परिवार को पहले ही स्पष्ट रूप से घटना की जानकारी नहीं दी गई थी. Police स्टेशन पहुंचने के बाद उन्हें वास्तविक स्थिति के बारे में पता चला.

सतीश सालियन ने पहले हुई एसआईटी जांच को लेकर भी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि जांच शुरू करने से संबंधित प्रक्रिया में उन्होंने सहयोग किया था, लेकिन उनके मुताबिक लंबे समय तक जांच में कोई स्पष्ट प्रगति दिखाई नहीं दी. यदि एसआईटी जांच कर रही थी तो इतने लंबे समय में क्या निष्कर्ष सामने आए. जांच प्रभावी तरीके से नहीं की गई और कुछ लोगों को बचाने की कोशिश हुई.

दिशा के पिता ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में Police और Police अधिकारियों के कार्यालयों का रुख किया. जब उन्हें अपेक्षित कार्रवाई नहीं मिली तो उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. हाईकोर्ट में भी मामले को आगे बढ़ने में काफी समय लगा. अब सीबीआई की ओर से First Information Report दर्ज होने के बाद उन्हें उम्मीद है कि जांच तेजी से आगे बढ़ेगी.

जब उनसे पूछा गया कि सीबीआई की First Information Report में फिलहाल किसी व्यक्ति को आरोपी के तौर पर नामजद नहीं किया गया है और अभी तक किसी को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है, तो उन्होंने कहा कि जांच की शुरुआत हुई है और आने वाले समय में स्थिति स्पष्ट हो सकती है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में जांच एजेंसी मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल करेगी और जिन लोगों से पूछताछ जरूरी होगी, उनसे पूछताछ की जाएगी.

सतीश सालियन ने कहा कि पिछले करीब छह वर्षों के दौरान परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने धैर्य बनाए रखा और न्याय के लिए अलग-अलग स्तरों पर प्रयास करते रहे. लंबे समय तक अदालत में मामला चलना भी उनके लिए पीड़ादायक रहा, लेकिन अब सीबीआई जांच शुरू होने के बाद उन्हें उम्मीद की नई वजह मिली है.

Government पर भरोसे के सवाल पर सतीश सालियन ने कहा कि उन्हें मौजूदा Government पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि Government उन्हें इंसाफ दिलाने में सहयोग करेगी. उन्होंने अनुमान जताया कि आने वाले दो-तीन महीनों में जांच में महत्वपूर्ण प्रगति हो सकती है.

सतीश सालियन ने आगे कहा कि यदि सीबीआई उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाती है तो वह पूरी तरह सहयोग करने के लिए तैयार हैं. बेटी के लिए न्याय की मांग को लेकर वह जांच एजेंसी के सामने उपलब्ध सभी जानकारी साझा करेंगे.

पीएसके

Leave a Comment