गुरुग्राम हिट एंड रन केस : महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

गुरुग्राम, 15 सितंबर . गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारने के मामले में गुरुग्राम Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी कार चालक को Rajasthan से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कल्याण बैंसला के रूप में हुई है.

Police के मुताबिक, यह मामला 13 सितंबर की सुबह हुई घटना से जुड़ा है, जिसका वीडियो 14 सितंबर की सुबह महिला बाइक राइडर ने अपने social media प्लेटफॉर्म पर साझा किया था. वीडियो सामने आने के बाद मामला गुरुग्राम Police के संज्ञान में आया और Police ने तत्काल कार्रवाई शुरू की.

Police के मुताबिक, social media पर साझा किए गए वीडियो में दिखाई दे रहा था कि 13 सितंबर की सुबह गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारी गई.

वीडियो संज्ञान में आने के बाद Police द्वारा पीड़िता से संपर्क करने का प्रयास किया गया. हालांकि, पीड़िता की ओर से Police को कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी. इसके बावजूद गुरुग्राम Police ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले का स्वतः संज्ञान लिया और तुरंत थाना सेक्टर-56 में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

मामले की जांच के दौरान Police को यह भी जानकारी मिली कि आरोपी कार चालक ने मीडिया को घटना के संबंध में साक्षात्कार दिया था. इसके बाद आरोपी ने Police कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया और फरार हो गया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गुरुग्राम Police की ओर से तीन अलग-अलग Police टीमों का गठन किया गया तथा आरोपी की तलाश शुरू की गई.

Police ने अभियोग दर्ज करने के बाद मामले की गहनता से जांच की. घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे cctv कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया गया. फुटेज के आधार पर Police को घटना से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए. जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में हत्या के प्रयास से संबंधित धारा 109 बीएनएस को भी जोड़ा गया. इसके अलावा, अनुसंधान के दौरान पीड़िता के बयान दर्ज किए गए और उसके कथनों के आधार पर अभियोग में धारा 78 और 79 बीएनएस की भी वृद्धि की गई.

Police के मुताबिक, आरोपी की तलाश में जुटी अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे 15 सितंबर को दौसा-राजगढ़ के बीच Rajasthan क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कल्याण बैंसला, उम्र 33 वर्ष, निवासी चांदहट, जिला पलवल, Haryana के रूप में हुई है. Police द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर मामले में आगे की पूछताछ एवं जांच की जा रही है.

Police ने बताया कि आरोपी को काबू करने के बाद उसने बहाना बनाकर भागने का भी प्रयास किया. इस दौरान गिरने के कारण आरोपी को कुछ चोटें आईं. इसके बाद उसका अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया. Police के अनुसार, घटना में इस्तेमाल की गई एक कार भी आरोपी के कब्जे से बरामद कर ली गई है. Police जांच में सामने आया है कि बरामद कार आरोपी के दोस्त के नाम पर पंजीकृत है.

एएसएच/एबीएम

Leave a Comment