धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, नीरज सिंह हत्याकांड का शूटर घायल

धनबाद, 16 सितंबर . धनबाद के निरसा में Wednesday शाम Police और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में जिले के चर्चित नीरज सिंह हत्याकांड का कथित शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू गोली लगने से घायल हो गया. Police के अनुसार, सागर सिंह के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. वह जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में भी वांटेड बताया जा रहा था.

Police के अनुसार, सागर सिंह अपने कुछ साथियों के साथ धनबाद में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में था. इसकी सूचना मिलने के बाद Police टीम ने निरसा इलाके में संदिग्ध अपराधियों की घेराबंदी शुरू की. Police को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. Police का कहना है कि अपराधियों की गोलीबारी के बाद Police टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. इसी दौरान सागर सिंह के पैर में गोली लगी. गोली लगने के बाद Police ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

Police ने मौके से दो अन्य संदिग्ध अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है. उनके पास से हथियार और अन्य सामान बरामद किए जाने की बात सामने आई है. हालांकि, बरामदगी से संबंधित विस्तृत जानकारी Police की ओर से साझा की जानी बाकी है.

Police अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे धनबाद में किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे और उनके साथ आपराधिक गिरोह से जुड़े और कौन लोग शामिल हैं.

सागर सिंह के खिलाफ नीरज सिंह हत्याकांड में शामिल होने और जमशेदपुर के निखार सबलोक हत्याकांड से जुड़े होने की बात Police ने कही है. दोनों मामलों में उसकी भूमिका और आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है. Police ने बताया कि फरार अन्य संदिग्धों की तलाश में निरसा और आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है. मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग और मौके से बरामद हथियारों की भी जांच की जा रही है.

एसएनसी/डीकेपी

Leave a Comment